Panna News: जुए के फड़ पर पुलिस का छापा पकडे गए ०९ जुआरी, ७७ हजार ५८० रूपए नगद जब्त

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा पकडे गए ०९ जुआरी, ७७ हजार ५८० रूपए नगद जब्त
अमानगंंज थाना की पुलिस द्वारा गत दिनांक ०९ अप्रैल को अमानगंज स्थित तकिया नाला शमशान घाट के पास जमे जुए के फड़ पर छापामार कार्यवाही करते हुए जुआ खेलते पाए गए कुल ९ जुआरियों को पकडकर कार्यवाही की गई।

Panna News: अमानगंंज थाना की पुलिस द्वारा गत दिनांक ०९ अप्रैल को अमानगंज स्थित तकिया नाला शमशान घाट के पास जमे जुए के फड़ पर छापामार कार्यवाही करते हुए जुआ खेलते पाए गए कुल ९ जुआरियों को पकडकर कार्यवाही की गई। पकडे गए आरोपियों में अश्वनी पिता स्वर्गीय कृष्ण कुमार भटनागर उम्र 48 वर्ष निवासी, शिवम उर्फ मोन्टी पिता मुन्ना लाला चौरसिया उम्र 31 वर्ष, दिलीप पिता स्वर्गीय हल्के स्वामी उम्र 29 वर्ष, अंकित पिता स्वर्गीय लखन लाल निखरा गुप्ता उम्र 30 वर्ष, कल्लू खान पिता इकबाल खान उम्र 23 वर्ष, विक्की खटिक पिता जगन खटीक उम्र 38 वर्ष, शिवम उर्फ शुभम पिता नर्मदा सोनी उम्र 30 वर्ष, सप्पू उर्फ सफीक खान पिता स्वर्गीय नत्थू खान उम्र 48 वर्ष सभी निवासी कस्बा अमानगंज एवं पप्पू सिंह उर्फ टीकम सिंह परमार पिता स्वर्गीय चन्द्रभान सिंह परमार उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गड़ोखर हाल वार्ड क्रमांक 04 थाना अमानगंज शामिल है। पुलिस टीम द्वारा पकडे गए आरोपियों के पास एवं फड़ से कुल ७७ हजार ५८० रूपए नगदी रकम और ताशे के ५२ पत्ते जप्त किए गए इसके साथ ही साथ पुलिस द्वारा मौके पर से आरोपियों में से एक की कार एक स्कूटी, चार मोटर साइकिलें और ०९ नग मोबाइल भी जब्त किए गए है। पुलिस द्वारा जब्त की नगदी सहित सामग्री का कुल मशरूका १४ लाख रूपए से अधिक का आंका गया है।

यह रहे कार्यवाही में शामिल

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अमानगंज उपनिरीक्षक रवि सिंह जादौन, सहायक उपनिरीक्षक राघवेन्द्र, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, लक्ष्मण यादव, आरक्षक तुलसी, मुनेन्द्र, मेहरवान, अंगद, अखिल, अरूण का सहायनीय योगदान रहा।


Created On :   11 April 2026 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story