Panna News: शार्ट सर्किट से लगी आग, खेत में रखी फसल जली

शार्ट सर्किट से लगी आग, खेत में रखी फसल जली
जिले के बृजपुर थाना के पहाडीखेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंसूड़ा में एक खेत में रखी फसल में शार्ट सर्किट के कारण करीब डेढ़ एकड़ में आग लग गई। जिसमें खेत मालिक किसान रामदास लोधी पिता प्यारेलाल लोधी की फसल जल गई।

Panna News: जिले के बृजपुर थाना के पहाडीखेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंसूड़ा में एक खेत में रखी फसल में शार्ट सर्किट के कारण करीब डेढ़ एकड़ में आग लग गई। जिसमें खेत मालिक किसान रामदास लोधी पिता प्यारेलाल लोधी की फसल जल गई। घटना की सूचना जैसे ही फायर बिग्रेड को मिली वाहन चालक उत्तम सुनकर व फायरमैन प्रमोद रैकवार घटनास्थल पर पहुंचे और पानी की बौछारों से आग पर काबू पा लिया परंतु जब तक किसान का करीब दस क्विंटल के आसपास की गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी थी।


Created On :   11 April 2026 3:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story