Panna News: दानदाई मंदिर का ताला टूटा, हनुमान जी का चांदी का मुकुट हुआ चोरी

दानदाई मंदिर का ताला टूटा, हनुमान जी का चांदी का मुकुट हुआ चोरी
पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र की मोहन्द्रा चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध दानदाई मंदिर कोठी में चैनल का ताला तोडकर अज्ञात द्वारा हनुमान जी के सिर में लगा चांदी का मुकुट चोरी किए जाने की घटना सामने आई है।

Panna News: पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र की मोहन्द्रा चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध दानदाई मंदिर कोठी में चैनल का ताला तोडकर अज्ञात द्वारा हनुमान जी के सिर में लगा चांदी का मुकुट चोरी किए जाने की घटना सामने आई है। चोरी गए चांदी का मुकुट वजनी करीब १५० ग्राम की कीमत लगभग ३० हजार रूपए आंकी गई है। घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी फरियादी कामता प्रसाद पिता स्वर्गीय श्रीराम गोपाल डिमहा उम्र ७० वर्ष निवासी ग्राम तिघरा हाल निवास दानदाई परिसर ने मोहन्द्रा चौकी में पुलिस को जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि दिनांक ०८ अप्रैल की रात्रि ८० बजे पूजा आरती करने के बाद मंदिर के चैनल गेट में ताला लगाकर अपने कमरे में चला गया था अगले दिन सुबह ०६ बजे मंदिर पहुंचा तो उसके द्वारा मंदिर के बाहर चैनल गेट में जो ताला लगाया गया था वह नहीं लगा मिला तब फरियादी पुजारी मंदिर के अंदर घुसा तो देखा कि मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति में सिर पर जो चांदी का मुकुट वजनी करीब १५० ग्राम लगा हुआ था वह नहीं मिला मंदिर में चोरी होने की जानकारी फरियादी मोहन्द्रा के सीताराम कचरे व आकाश बहेरे को दी गई और चोरी की घटना की रिपोर्ट आकाश बहेरे के साथ मोहन्द्रा चौकी पहुंचकर दर्ज कराई गई। चौकी पुलिस द्वारा बीएनएस की धाराओं ३३१(४), ३०५(घ) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


Created On :   11 April 2026 2:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story