Panna News: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत सलेहा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।

Panna News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत सलेहा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियां को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना था ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रथम दिवस जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, बृजेंद्र खमरिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया द्वारा विभिन्न विषयों पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।

द्वितीय दिवस राजेंद्र कुशवाहा भाजपा जिला महामंत्री, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, भास्कर पाण्डेय, शैलेंद्र सिंह राजपूत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा द्वारा कहा गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को एकात्म, मानववाद के सिद्धांत आज भारतीय राजनीति और समाज के मार्गदर्शन हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। यह प्रशिक्षण मंडल सलेहा में निवासरत भूत अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी मंडल प्रभारी एवं मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी तथा प्रदेश पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण में यह रहे शामिल

इस प्रशिक्षण में मदनमोहन पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी, शिव नारायण मिश्रा, जमुना प्रसाद तिवारी, अशोक नामदेव, राम शिरोमणि पाण्डेय, विनोद व्यास, राजकुमार शर्मा, श्रीमती शशि प्रभा अवस्थी, अरूण कुमार द्विवेदी, बृजेंद्र तिवारी, विनोद व्यास, गोविंद सिंह, राम अवतार द्विवेदी, स्वामीदीन सोनी, राजा राम चौरसिया, नारायण चौरसिया, बहोरी विश्वकर्मा, इदरीश मोहम्मद, ललित मिश्रा, आनंद मिश्रा, बाबूलाल यादव सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, बूथ केंद्र प्रभारी तथा सहित शक्ति केंद्र प्रभारी सहित कार्यकर्ता द्वारा उपस्थित रहे।


Created On :   11 April 2026 2:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story