- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दोस्तों ने फोन कर लाज में बुलाया,...
Panna News: दोस्तों ने फोन कर लाज में बुलाया, शराब पिलाकर हांथ पैर बांधे, युवक से किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

Panna News: पन्ना शहर में एक २० वर्षीय युवक के साथ उसके ही दोस्तों द्वारा साजिश रचते हुए शर्मसार कर देने वाली घिनौनी हरकत किए जाने की घटना सामने आई है। किराना की दुकान चलाने वाले युवक को फोन करके कुछ सामान लाने के बहने बुलाने वाले दोस्तों ने लॉज के कमरे में युवक को पहले शराब पिलाई और फिर उसके हांथ-पैर बांधते हुए आप्राकृतिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडित युवक ने पूरी वारदात की रिपोर्ट पन्ना कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पीडित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी तीन युवकों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 127(2), 308(5), 115(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पीडित की शिकायत के अनुसार ०5 अप्रैल दोपहर करीब 2:30 बजे एक आरोपी का फोन आया।
यह भी पढ़े -छत्रसाल व्यायाम शाला का सांसद विष्णु शर्मा ने किया निरीक्षण, सांसद निधि से विकास की कही बात
उसने लॉज आने को कहा और बताया कि दो अन्य साथी भी वहां हैं साथ ही उससे कुछ सामान लाने को कहा। पीडि़त उनके अनुसार बताये सामान लेकर कमरे में पहुंचा जहां तीनों शराब पी रहे थे उन्हें भी शराब पिलाई गई। कुछ देर बाद तीनों ने मिलकर पीडित के हाथ-पैर बांध दिए बेड पर पटक दिया फिर दो आरोपी बारी-बारी से आप्राकृतिक कृत्य करने लगे। तीसरा आरोपी वीडियो बना रहा था।घटना के बाद वीडियो बनाने वाले ने धमकी दी कि गलत काम का वीडियो वायरल कर देंगे 30 हजार रुपये दो पीडि़त ने हामी भर दी। नशे में आरोपी सो गया तो मौका पाकर भाग आया। अगले दिन 6 अप्रैल शाम 5 बजे एक आरोपी ने फोन कर पैसे मांगे शाम ०7 बजे तक लाने को कहा। पीडित ने मां से रुपये उधार लिए आरोपी को नगद दे दिए। फिर भी वीडियो वायरल होने का डर सताने लगा। तब मां व किरायेदार को पूरी घटना बताई।
इनका कहना है
फरियादी की शिकायत पर तीन आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच कार्यवाही की जा रही है। जांच के तथ्यों के अनुसार आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
रोहित मिश्रा, नगर निरीक्षक कोतवाली पन्ना
Created On :   10 April 2026 2:55 PM IST













