- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जरधोवा में लगी जनचौपाल, सांसद ने...
Panna News: जरधोवा में लगी जनचौपाल, सांसद ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें

Panna News: पन्ना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जरधोवा में आज गुरूवार को जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा के साथ विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिले की कलेक्टर श्रीमती ऊषा सिंह परमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सासंद श्री शर्मा ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उसके निराकरण के संबध में निर्देश दिए गए। जनचौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों का सबसे बडा मुद्दा पन्ना-अमानगंज मुख्य मार्ग से ग्राम जरधोवा तक पक्की सडक़ निर्माण कार्य का उभरकर सामने आया। ग्रामीणों द्वारा सासंद को बताया गया कि पक्की सडक़ नहीं होने की वजह से ग्रामवासी आवागमन की समस्या से परेशान रहते है। बारिश के समय परेशानियां और अधिक बढ जाती है।
ग्रामीणों द्वारा पक्की सडक़ निर्माण की मांग को लेकर उपस्थित अधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सडक़ निर्माण कार्य स्वीकृत है किन्तु वन विभाग की ओर से अनुमति संबंधी कार्यवाही नहीं हो पाने की वजह से सडक़ का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सासंद श्री शर्मा ने जिले के कलेक्टर से कहा कि सडक़ निर्माण में जो भी बाधायें हैं उनको दूर करवाकर सडक़ का निर्माण कार्य करवाया जाये। जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्राम जरधोवा अंतर्गत मजरा टोला में विद्युत व्यवस्था नहीं होने की शिकायतें भी सामने आई इस पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जनचौपाल कार्यक्रम में पानी की समस्या को लेकर भी ग्रामीणों द्वारा ध्यान आकर्षित किया गया जिस पर सासंद ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर में नल से जल से प्रदाय किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़े -विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ की मासिक बैठक संपन्न, कैशलेस बीमा और पेंशन गारंटी पर हुई चर्चा
ग्रामीणों को इस सुविधा का लाभ जल्द से जल्द मिले इस पर कार्यवाही की जाये। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान योजना के हितग्राहियों से सासंद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा चर्चा की गई। जन चौपाल कार्यक्रम में वन-राजस्व विवाद की वजह से होने वाली समस्याओं और परेशानियों को भी ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया। जनचौपाल कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत पन्ना के अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक, भाजपा नेता सुशील त्रिपाठी, भास्कर पाण्डेय, आशीष तिवारी, कमल लालवानी, दुर्गेश शिवहरे, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा, श्रीमती संगीता शिवहरे, लक्ष्मी यादव राकेश, दीपेश ब्यास आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Created On :   10 April 2026 2:10 PM IST














