Panna News: लमतरा आंगनबाडी केन्द्र में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

लमतरा आंगनबाडी केन्द्र में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित
शाहनगर विकासखंङ में पोषण पखवाड़ ०9 अप्रैल से 23 अप्रैल २०२६ तक आयोजित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास द्वारा आयोजित इस वर्ष की थीम जीवन के प्रथम ०6 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास है।

Panna News: शाहनगर विकासखंङ में पोषण पखवाड़ ०9 अप्रैल से 23 अप्रैल २०२६ तक आयोजित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास द्वारा आयोजित इस वर्ष की थीम जीवन के प्रथम ०6 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास है। इसका मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान पोषण, स्तनपान और 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है। ०9 अप्रैल को आंगनबाड़ी केंद्र लमतरा ब सेक्टर शाहनगर-2 में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत पोषण पर चर्चा की गई।

जिसमें गर्भावस्था से 1000 दिवस तक बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास पर सेक्टर सुपरवाईजर आरती सिंह ने सभी गर्भवती महिलाओं को उनके खान-पान की आवश्यक जानकारी देते हुये पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित पोषण आहार एवं आयरन, कैल्शियम एवं प्रोटीन को स्थानीय स्त्रोतों के माध्यम से पोषण के महत्व को साझा किया गया। इस अवसर पर आंगनवाङी कार्यकर्ता श्रीमति ऊषा मिश्रा, श्रीमति कपसा परौंहा, सहायिका मंजू सिंह सहित गर्भवती महिलायें शमिल हुईं।


Created On :   10 April 2026 2:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story