- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा...
Panna News: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, प्रशासन को पीछे हटना पड़ा चिता आंदोलन हुआ और उग्र

Panna News: केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित न्याय की मांग कर रहे आदिवासियों और किसानों का धैर्य आज जवाब दे गया। केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ चल रहे चिता आंदोलन के दूसरे दिन हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का राशन-पानी रोकने की कोशिश की। प्रशासन की इस दमनकारी कार्रवाई से हजारों आदिवासी महिलाएं और किसान भडक़ उठे। आक्रोशित जनता के भारी विरोध के सामने प्रशासन को पीछे हटना पड़ा और आंदोलन स्थल से दौड़ लगानी पड़ी। स्थिति को बिगड़ते देख सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने मोर्चा संभाला और बमुश्किल ग्रामीणों को शांत कराया। अमित भटनागर ने प्रशासन को दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा कि आदिवासियों के हक की यह लड़ाई अब जन संघर्ष बन चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आंदोलन को कुचलने या दमन करने की कोशिश की गई तो इसके परिणाम और भी उग्र होंगे। जब तक विस्थापितों को पूर्ण न्याय नहीं मिलता यह चिता आंदोलन थमेगा नहीं। हजारों आदिवासी महिलायें व किसान शामिल रहे।
Created On :   10 April 2026 2:16 PM IST













