Panna News: मंदिर से घंटे चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 70 हजार का माल बरामद

मंदिर से घंटे चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 70 हजार का माल बरामद
जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पवई पुलिस ने एक बडी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्राचीन मसान बब्बा मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है

Panna News: जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पवई पुलिस ने एक बडी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्राचीन मसान बब्बा मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी किए गए 29 घंटे और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

क्या था मामला

०8 अप्रैल 2026 को ग्राम सिमरा कला स्थित प्राचीन मसान बब्बा मंदिर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। अज्ञात चोरों ने रात्रि के समय मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढाए गए घंटों पर हाथ साफ कर दिया था। पवई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह व एसडीओपी श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार ने एक विशेष टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया गया। जिससे सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी के घंटे बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

जब्त सामग्री और आरोपियों का विवरण

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 29 नग मंदिर के घंटे कीमत लगभग 70 रूपए है वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

रविंद्र सपेरा 40 वर्ष निवासी ग्राम बरजी जिला कटनी, संदीप सपेरा 22 वर्ष निवासी ग्राम बरजी जिला कटनी शामिल है

यह रहे कार्यवाही में शामिल

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार के साथ एएसआई रामसजीवन तिवारी, आरक्षक राहुल अहिरवार, रमाकांत कुर्मी और वाहन चालक नागेन्द्र मांझी की सराहनीय भूमिका रही।

Created On :   10 April 2026 1:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story