Panna News: सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में हमारे कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका: विष्णुदत्त शर्मा

सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में हमारे कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका: विष्णुदत्त शर्मा
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण 2026 के तहत रैपुरा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में आज खजुराहो हो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के विषय पर सत्र लिया।

Panna News: पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण 2026 के तहत रैपुरा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में आज खजुराहो हो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के विषय पर सत्र लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजापा का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं बल्कि सशक्त समृद्ध राष्ट्र बनाना है भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला राजनीतिक दल है। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि आज भाजपा दुनिया के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है यह कार्यकर्ताओं की मेहनत समर्पण और हमारे सिद्धांतों के प्रति अधिक विश्वास का परिणाम है हम सब मिलकर एक महान राष्ट्र के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है यही हमारी ताकत है यही हमें एक सशक्त राष्ट्र बनाने में मदद करेगा भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी का चेहरा है यही कार्यकर्ता केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचने का कार्य करता है।

मोहन्द्रा मंडल में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर

मोहन्द्रा मंडल में भी पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण 2026 के तहत समापन सत्र के अवसर पर सांसद व भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारी सफलता केवल एक क्षणिक उपलब्धि नहीं होती बल्कि निरंतर मेहनत और सीखने की प्रक्रिया का परिणाम होती है हमें यही नहीं सोचना चाहिए कि पहले से ही सफलता के शिखर पर है क्योंकि सफलता की निरंतर चलने वाली यात्रा है जो सीखने और आगे बढऩे से संभव हो सकती है यह यह जरूरी है कि हम अपनी कार्यशैली में सुधार करते रहें और नई जानकारी नए दृष्टिकोण नए कौशल से अपने आप को लगातार सुधारते रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग में जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, विधायक पवई प्रहलाद लोधी के साथ-साथ रैपुरा और मोहन्द्रा मंडिल के समस्त जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और बूथ स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुए।


Created On :   9 April 2026 6:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story