Panna News: कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक
कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला चिकित्सालय पन्ना की जिला रोगी कल्याण समिति कार्यकारिणी की बैठक हुई। संपन्न हुई बैठक में समिति के आय के स्रोत सहित इसमें बढोत्तरी के प्रयास व अन्य कार्यों के संबंध में अपेक्षित कार्य विषयक महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

Panna News: कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला चिकित्सालय पन्ना की जिला रोगी कल्याण समिति कार्यकारिणी की बैठक हुई। संपन्न हुई बैठक में समिति के आय के स्रोत सहित इसमें बढोत्तरी के प्रयास व अन्य कार्यों के संबंध में अपेक्षित कार्य विषयक महत्वपूर्ण चर्चा की गई। समिति सदस्यों के सुझाव पर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुविधाजनक बनाने तथा मरीजों के हित में विभिन्न सुविधाओं के दृष्टिगत आवश्यक निर्णय लिए गए। सिविल सर्जन एवं समिति के सदस्य सचिव डॉ.आलोक कुमार गुप्ता द्वारा बैठक में गत बैठक के परिपालन में की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसके अलावा विभिन्न कार्यों की पूर्णता तथा प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया गया। अन्य जरूरी आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव पर भी विचार विमर्श हुआ।

कलेक्टर श्रीमती परमार ने बैठक में अस्पताल परिसर एवं विभिन्न वार्डों में आवश्यक प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों के बारे में पूछा तथा पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही वित्तीय सीमा के तहत आवश्यक सामग्री व उपकरण खरीदी संबंधी अनुमोदन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मरीज एवं उनके परिजनों के लिए समुचित एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के सुधार सहित स्टॉफ नर्स की पदपूर्ति के लिए पूर्व प्रयास तथा पोषण पुनर्वास केन्द्रोंं में आवश्यक समन्वय कर पुन: पोषण किट का वितरण कराने के लिए कहा। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत माहवार विभिन्न मद से आय.व्यय की जानकारी ली गई। इसके अलावा आवंटित 54 दुकानों की 4 लाख 55 हजार 672 रूपए की बकाया राशि संबंधी जानकारी भी दी गई। बैठक में एसडीएम संजय कुमार नागवंशी सहित प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार गुप्ता, डॉ. डी.पी. प्रजापति, डॉ. मीना नामदेव, डॉ. सौरभ त्रिपाठी एवं जिला कार्यकम अधिकारी अवधेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।


Created On :   9 April 2026 2:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story