Panna News: आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनंतिम चयन सूची जारी

आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनंतिम चयन सूची जारी
एकीकृत बाल विकास परियोजना पन्ना शहरी अंतर्गत आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पर भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

Panna News: एकीकृत बाल विकास परियोजना पन्ना शहरी अंतर्गत आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पर भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आंगनबाडी कार्यकर्ता के एक तथा सहायिका के 2 पद पर भर्ती के लिए एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल के जरिए 68 आवेदिकाओं द्वारा अंतिम तिथि तक आवेदन किया गया। गठित खंड स्तरीय चयन समिति द्वारा सभी आवेदनों की समीक्षा और सत्यापन उपरांत अनंतिम चयन सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन पोर्टल पर किया जा सकता है। साथ ही इस संबंध में आगामी 14 अप्रैल तक ऑनलाइन दावा आपत्ति भी दर्ज कराई जा सकती है। परियोजना अधिकारी किरण खरे ने बताया कि आंगनबाडी केन्द्र पुरूषोत्तमपुर 1 में कार्यकर्ता पद पर हेमलता कुशवाहा तथा आंगनबाडी केन्द्र कुंजवन 1 एवं आंगनबाडी केन्द्र 46 में सहायिका के पद पर क्रमश: शिल्पा मंडल एवं नहीदा परवीन का अनंतिम रूप से चयन किया गया है।


Created On :   9 April 2026 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story