- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- श्रीमदभागवत कथा,सुदामा चरित्र के...
Panna News: श्रीमदभागवत कथा,सुदामा चरित्र के प्रसंग ने भक्तों को भावविभोर किया

Panna News: द्वारी ग्राम के परम ज्योति विद्या मन्दिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान आज सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया। वृंदावन से पधारे कथा वाचक पण्डित सदानंद शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की नि:स्वार्थ मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भक्ति में दीनता और प्रेम सर्वोपरि है धन-दौलत नहीं। इस धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन नाथूराम सोनी रवि सोनी एवं प्रवीण सोनी के परिवार द्वारा कराया जा रहा है। सुदामा मिलन की झांकी और शास्त्री जी के भजनों ने पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सोनी परिवार ने सभी क्षेत्रवासियों से धर्म लाभ लेने की अपील की है।
Created On :   9 April 2026 2:27 PM IST
Next Story













