Panna News: इंडिया स्किल २०२५-२६ में पन्ना के प्रशिक्षु का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अजय अहिरवा ने जीता स्वर्ण पदक

इंडिया स्किल २०२५-२६ में पन्ना के प्रशिक्षु का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अजय अहिरवा ने जीता स्वर्ण पदक
इंडिया स्किल प्रतियोगिता सत्र २०२५-२६ के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में यदुपति सिंघनिया इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नालॉजी के प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

Panna News: इंडिया स्किल प्रतियोगिता सत्र २०२५-२६ के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में यदुपति सिंघनिया इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नालॉजी के प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 30 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक नोएडा उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई। जिसका औपचारिक शुभारंभ 29 मार्च 2026 को हुआ। देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए 600 से अधिक प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता एवं कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान संस्थान के प्रशिक्षुओं ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रिकलेइिंग तथा वाल एण्ड फ्लोर टाइलिंग ट्रेड में भागीदारी की। प्रतियोगिता में संस्थान के प्रतिभाशाली प्रशिक्षु अजय अहिरवार ने ब्रिकलेइिंग ट्रेड में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप 100000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। संस्थान के प्राचार्य मनीष कुमार बुनकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि संपूर्ण मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विजेता प्रतिभागी एवं संबंधित प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आगे कहा कि यह सफलता संस्थान में उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रणाली, अनुभवी मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है।


Created On :   9 April 2026 6:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story