- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- 9 से 23 अप्रैल तक आंगनबाडी...
Panna News: 9 से 23 अप्रैल तक आंगनबाडी केन्द्रों में पोषण पखवाडा का आयोजन

Panna News: महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत क्षेत्र के आंगनबाडी केन्द्रों पर 9 से 23 अप्रैल तक दो सप्ताह का पोषण पखवाडा आयोजित किया जाएगा। मातृ एवं शिशु पोषण जन्म से 3 वर्ष तक मस्तिष्क विकास और 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत परिवार और समुदाय की भूमिका को मजबूत करने स्क्रीन टाइम कम करने और सशक्त आंगनबाडी निर्माण जैसे विषयों पर गतिविधियां होंगी। पखवाडे को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए रैलियां पोषण पर चर्चा दादी-नानी की जुबानी कार्यक्रम और खिलौना निर्माण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
यह भी पढ़े -अब 15 मई तक उठाएं समाधान योजना का लाभ, बिजली सरचार्ज में मिलेगी छूट, अब तक जिले के 37 हजार से अधिक उपभोक्ता लाभांवित
Created On :   9 April 2026 2:12 PM IST
Next Story












