Panna News: मकान के हिस्से के बंटवारे को लेकर मां-बहन पर मारपीट का आरोप

मकान के हिस्से के बंटवारे को लेकर मां-बहन पर मारपीट का आरोप
इंद्रपुरी कॉलोनी में पैतृक मकान के हिस्से के बंटवारे को लेकर एक महिला पर मां और बहन ने मारपीट की। पीडि़ता प्रेमवती गोयल ने सिविल लाइन चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

Panna News: इंद्रपुरी कॉलोनी में पैतृक मकान के हिस्से के बंटवारे को लेकर एक महिला पर मां और बहन ने मारपीट की। पीडि़ता प्रेमवती गोयल ने सिविल लाइन चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार आकाश आटा चक्की के पास स्थित पैतृक मकान के हिस्सों में बंटवारे के मुताबिक प्रेमवती उनकी मां रानीबाई जाटव और बहन कुसुमबाई अलग-अलग रहते हैं। हिस्से के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता रहता है। 7 अप्रैल को दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेमवती अपनी बेटी प्रियंका गोयल के साथ लखनऊ जाने के लिए घर का ताला लगाकर सडक़ पर पहुंचीं। तभी मां रानीबाई और बहन कुसुम गालियां देते हुए आ गईं और बोलीं घर खाली करो ये घर हमारा है। प्रेमवती ने कहा कि घर में उनका भी हिस्सा है। इसी बात पर रानीबाई ने कुसुम से मारपीट करने को कहा।

कुसुम ने प्रेमवती के बाएं हाथ की गदेली पर काट लिया और लात.घूंसे मारे। प्रियंका बचाव के लिए आई तो कुसुम ने उसके बाल पकडक़र मुंह पर नोंच दिया। मोहल्ले के दो लोगों ने बीच-बचाव किया। जाते समय दोनों ने धमकी दी कि घर न खाली किया तो जान से मार देंगे।पुलिस ने रानीबाई और कुसुमबाई जाटव के खिलाफ बीएनएस की धारा २९६,११५(२),३५१(३),३(५) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


Created On :   9 April 2026 2:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story