- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पति ने गुपचुप कर लिया दूसरा निकाह,...
Panna News: पति ने गुपचुप कर लिया दूसरा निकाह, कलेक्टर के सामने शिकायत लेकर पहुंची महिला

Panna News: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर के सामने पहुंची एक महिला ने पति द्वारा गुपचुप तरीके से दूसरा निकाह कर लेने और इसके बाद पन्ना स्थित घर से उसके जेेठ और जेठानी द्वारा घर से निकाल दिया जाने का आरोप लगाया तथा कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार की लगाई। सबीना खातून नाम की महिला ने कलेक्टर को एक लिखित आवेदन देकर बताया कि वर्ष २०१६ में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार आरिफ खान के साथ उसका निकाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगा।
परेशान होकर वह अपने पिता के घर रहने लगी। उसके पति ने विगत माह १७ फरवरी को उत्तर प्रदेश के बांदा में पति आरिफ ने एक दूसरी महिला से गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया है जिस दूसरी महिला से पति ने निकाह किया उसे आरिफ के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी दी थी लेकिन इसके बावजूद निकाह सम्पन्न करवाया गया। पीडिता ने बताया कि जब उसे इसकी जानकारी लगी तो २५ फरवरी को अजयगढ थाना मेंं उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई परंतु आरोपी पति के विरूद्ध कोई ठोस कार्यवाही नही हुई। सबीना का कहना है जब वह अपने ससुराल पन्ना स्थित निवास में गई तो जेठ और जेठानी ने अभद्रता करते हुए घर से निकाल दिया और घर में ताला लगा दिया गया। पीडिता द्वारा कलेक्टर से दोषी पति और उसका साथ देने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।
यह भी पढ़े -दक्षिण वनमडल का अभिनव प्रयास, युवाओं के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में एक्सपोजर विजिट एवं अनुभूति कैम्प आयोजित
Created On :   8 April 2026 2:47 PM IST













