- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- टीईटी के विरोध में शिक्षक संघ ने...
Panna News: टीईटी के विरोध में शिक्षक संघ ने पवई में विधायक को सौंपा ज्ञापन

Panna News: आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई पवई द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी के विरोध में आज एक ज्ञापन स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया। यह ज्ञापन पवई विधायक प्रहलाद लोधी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे परमार को सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी विभिन्न मांगों को रखते हुए टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता पर पुनर्विचार करने की मांग की। उनका कहना था कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों के लिए इस प्रकार की परीक्षा अनावश्यक दबाव उत्पन्न करती है और इससे उनके सेवाहित प्रभावित हो सकते हैं। इस अवसर पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी, अपाक्स ब्लॉक अध्यक्ष आशीष पटेल, म.प्र. शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र खरे, ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ अरुण तिवारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश तिवारी सहित सुरेश सिंह राजपूत, सरदार सिंह राजपूत, लाल सिंह एवं संतोष पटेल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षक संघ ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाकर उचित समाधान सुनिश्चित करें अन्यथा हम सभी शिक्षक प्रदेश व्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
Created On :   8 April 2026 2:55 PM IST













