Panna News: शराबी पति की मारपीट से आहत महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

शराबी पति की मारपीट से आहत महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लुधनी में शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की घटना सामने आई है। फरियादिया श्रीमती राधिका दीक्षित निवासी ग्राम लुधनी ने अपने पति नंदकिशोर दीक्षित के विरूद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Panna News: पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लुधनी में शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की घटना सामने आई है। फरियादिया श्रीमती राधिका दीक्षित निवासी ग्राम लुधनी ने अपने पति नंदकिशोर दीक्षित के विरूद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि पति आए दिन शराब पीकर मुझसे विवाद करते है दिनांक ०५ अप्रैल को रात्रि लगभग ११:३० बजे पति शराब के नशे में घर आया और मुझ्से खाना मांगा तो मंैने उन्हें दे दिया जो खाने के बाद गलियां देने लगे मना किया तो उसने वही पड़ी लकडी का पटा उठाकर दो बार मारा जो मेरे दाहिने हाथ एवं सिर में लगा सिर से खून निकलने लगा मैं चिल्लाई तो मेरी देवरानी सत्या दीक्षित एवं सास ब्रजरानी दीक्षित आ गई थी जिन्होंनेे बीच बचाव किया था फिर मेरा पति नन्दकिशोर दीक्षित घर के बाहर जाने लगा और कहा रहा था कि आज तो बच गई है अगली बार तुझे जान से खत्म कर दूंगा। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


Created On :   8 April 2026 2:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story