- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पवई नगर के बीच में संचालित शराब...
Panna News: पवई नगर के बीच में संचालित शराब दुकान को हटाने की उठी मांग, जपं अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा पत्र

Panna News: पवई नगर के वार्ड क्रमांक 07 में स्थित कंपोजिट वाइन शॉप शराब दुकान के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को हो रही भारी परेशानियों को देखते हुए अब इसे नगर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में जनपद पंचायत पवई की अध्यक्ष श्रीमती मोहनी आनंद मिश्रा ने जिला कलेक्टर पन्ना को पत्र लिखकर शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए पत्र में शराब दुकान के वर्तमान स्थान पर होने वाली कई गंभीर समस्याओं का उल्लेख किया गया है।
यह भी पढ़े -दक्षिण वनमडल का अभिनव प्रयास, युवाओं के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में एक्सपोजर विजिट एवं अनुभूति कैम्प आयोजित
स्कूल के पास उपद्रव
शराब दुकान से मात्र 200 मीटर की दूरी पर संदीपनी विद्यालय पीएम श्री एक्सीलेंस स्कूल स्थित है। शराबियों द्वारा शोर-शराबा और गाली-गलौंज करने के कारण स्कूली छात्राओं को असुरक्षा और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
धार्मिक स्थलों की मर्यादा
दुकान के पास ही माँ दुर्गा मंदिर और माँ गायत्री मंदिर स्थित हैं। श्रद्धालुओं ने शिकायत की है कि शराबियों की मौजूदगी के कारण मंदिर आने-जाने में भारी असुविधा होती है। अधिकारियों के आवास और सुरक्षा शराब दुकान के नजदीक ही एसडीओ फारेस्ट का बंगला है। आसपास के क्षेत्र में आए दिन होने वाले विवादों और शराबियों के उपद्रव से शासकीय कार्य और शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। महिलाओं की सुरक्षा और दुर्घटनाओं का भय पत्र में बताया गया कि मुख्य मार्ग पर शराब दुकान होने के कारण वहां भीड़ लगी रहती है जिससे आए दिन सडक़ दुर्घटनाएं होती हैं। साथ ही मोहल्ले की महिलाओं और बच्चियों का घर से निकलना दूभर हो गया है।
यह भी पढ़े -तहसील कार्यालय पहुंचे ग्राम खम्हरिया के ग्रामीण, चौकीदार पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने के लिए दिया आवेदन
प्रशासनिक मांग
जनपद पंचायत अध्यक्ष ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि नगर के भीतर शराब दुकान होने से किसी भी समय कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। जनहित और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दुकान को तत्काल प्रभाव से नगर की सीमा के बाहर संचालित कराया जाए।
Created On :   8 April 2026 12:38 PM IST












