- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिले में एफएलएस २०२६ का सफलतापूर्वक...
Panna News: जिले में एफएलएस २०२६ का सफलतापूर्वक सम्पन्न

Panna News: शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार परख एनसीआरटी द्वारा कक्षा 3 की दक्षता पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में कुछ चयनित शालाओं में 6 एवं 7 अप्रैल 2026 को फाउण्डेशनल लर्निंग स्टडी एफएलएस 2026 आयोजित किया गया। इसी कड़ी में पन्ना जिले के केन्द्रीय विद्यालय, म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग की शासकीय शालाओं एवं अशासकीय शालाओं में से कुल 8 संस्थाओं में भी आयोजन हुआ। पन्ना जिले में डिस्ट्रिक्ट लेवल क्वार्डिनेटर के रूप में अजय कुमार गुप्ता जिला परियोजना समन्वयक के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पन्ना के डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों को फील्ड इंवेस्टीगेटर एफआई के रूप में चयनित शालाओं में सर्वे की जिम्मेदारी दी गई।
यह भी पढ़े -दक्षिण वनमडल का अभिनव प्रयास, युवाओं के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में एक्सपोजर विजिट एवं अनुभूति कैम्प आयोजित
सभी एफआई ने डाइट प्राचार्य श्रीमती शकुंतला अहिरवार के निर्देशानुसार डाइट के अकादमिक स्टाफ; ऑब्जर्वर के साथ शालाओं में पहुंच कर निर्धारित छात्र संख्या के मान से समयानुसार एवं नियमानुसार टैबलेट के माध्यम से सर्वे पूर्ण किया। संपूर्ण कार्यविधि में शाला से जुड़े जन शिक्षक, बीएसी, बीआरसीसी और संस्था प्रधान शिक्षकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। चयनित शालाओं द्वारा एफआई की टीम का दिल खोल कर स्वागत सत्कार किया और कार्य पूर्णता में सहयोग दिया। एफएलएस 2026 के लिए डाइट पन्ना की ओर से समन्वयक के रूप में श्रीमती चैताली चक्रवर्ती व्याख्याता, पियूष रंजन श्रीवास्तव जिला प्रोग्रामर तकनीकी सहयोग और बालमुकुंद तिवारी सहायक परियोजना समन्वयक अकादमिक को पूर्व प्रशिक्षण के साथ जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
यह भी पढ़े -तहसील कार्यालय पहुंचे ग्राम खम्हरिया के ग्रामीण, चौकीदार पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने के लिए दिया आवेदन
Created On :   8 April 2026 12:33 PM IST












