- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- छत्रशाल पार्क में मनाई जायेगी बाबा...
Panna News: छत्रशाल पार्क में मनाई जायेगी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की १३५वीं जयंती

Panna News: जिला अंबेडकर समिति पन्ना के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जाटव द्वारा जानकारी दी गई है कि भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी जयंती को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अंबेडकर समिति अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी-अधिकारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया जा रहा है। जयंती की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती को बेहद भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम सिंह कुमरे आईएएस अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश रहेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रताप प्रजापति लेखाधिकारी जिला पंचायत पन्ना करेेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अरविन्द मंडेलिया प्रोफेसर छत्रशाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना, डॉ. डी.पी. कुशवाहा प्रोफेसर छत्रशाल महाविद्यालय, सोहन लाल चौधरी जिला अध्यक्ष अजाक्स संघ कटनी होंगे।
यह भी पढ़े -दक्षिण वनमडल का अभिनव प्रयास, युवाओं के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में एक्सपोजर विजिट एवं अनुभूति कैम्प आयोजित
जयंती में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी और अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को जिन्होंने कक्षा ८वीं, १०वीं व १२वीं में ७० प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जयंती कार्यक्र ममें उपस्थित सभी लोगों को नि:शुल्क फ्री लकी ड्रा कूपन के माध्यम से उपहार वितरित किए जाएंगे। शोभायात्रा दोपहर ०3 बजे से गल्लस मंडी वार्ड नंबर 4 से एवं ग्राम टागरा रानीबाग से एक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली जाएगी जो छत्रसाल पार्क पहुंचेगी। जिला अंबेडकर समिति द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वह इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को आत्मसात करें।
Created On :   8 April 2026 12:43 PM IST













