Panna News: दक्षिण वनमडल का अभिनव प्रयास, युवाओं के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में एक्सपोजर विजिट एवं अनुभूति कैम्प आयोजित

दक्षिण वनमडल का अभिनव प्रयास, युवाओं के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में एक्सपोजर विजिट एवं अनुभूति कैम्प आयोजित
वन्यप्राणियों के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने तथा पन्ना जिले के युवाओं का एक्सपोजऱ बढ़ाने के उद्देश्य से दक्षिण पन्ना वनमण्डल द्वारा मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए मुकुंदपुर जू एवं व्हाइट टाइगर सफारी में विशेष अनुभूति कैंप एवं एक्सपोजऱ विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Panna News: वन्यप्राणियों के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने तथा पन्ना जिले के युवाओं का एक्सपोजऱ बढ़ाने के उद्देश्य से दक्षिण पन्ना वनमण्डल द्वारा मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए मुकुंदपुर जू एवं व्हाइट टाइगर सफारी में विशेष अनुभूति कैंप एवं एक्सपोजऱ विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ब्यूटीशियन एवं टेलर ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को मुकुंदपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण कराया गया। जहाँ उन्होंने प्राकृतिक परिवेश में श्वेत बाघों को देखा एवं उनके संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। साथ ही विभिन्न बाड़ों, बटरफ्लाई पार्क, बर्ड एवियरी तथा रेप्टाइल हाउस का अवलोकन कर जैव विविधता की समृद्धता को समझा।

यह सफारी देश के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में से एक है जहाँ वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण शिक्षा को विशेष महत्व दिया जाता है। मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र के रेंज ऑफिसर राहुल मिश्रा द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा मुकुंदपुर जू प्रशासन से समन्वय स्थापित किया गया। वनरक्षक प्रकाश प्रजापति एवं संगीता अहिरवार ने पूरे कार्यक्रम का पर्यवेक्षण करते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें वन्यजीव संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। इस एक्सपोजऱ विजिट में मोहन्द्रा, इटहा एवं पडरहा ग्राम वन समितियों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षणार्थियों ने इस अवसर पर गहरा उत्साह व्यक्त करते हुए वन विभाग के प्रति आभार प्रकट किया। टीम कैरियर प्वाइंट मोहन्द्रा द्वारा भी वन विभाग एवं ग्रीन इंडिया मिशन पन्ना के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस प्रकार का आयोजन न केवल युवाओं में प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करता है बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित कर आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास के साथ जोडऩे का एक प्रभावी माध्यम भी सिद्ध हो सकता है।


Created On :   8 April 2026 12:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story