- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में...
Panna News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Panna News: सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले में आरटीई अधिनियम वर्ष २००९ से पहले नियुक्त सेवा में शिक्षकों में से जिनकी सेवा ०५ वर्ष से अधिक बाकी है उन्हें दो वर्ष के अंदर टीईटी पास करना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा पास नहीं करने की स्थिति में अनिवार्य रिटयरमेंट होगा। पांच वर्ष से कम सेवा वाले शिक्षक टीईटी से छूट पा सकते है लेकिन उन्हेंं प्रोमशन के लिए टीईटी जरूरी रहेगा। कोर्ट का यह आदेश कक्षा १ से ८वीं तक शिक्षण कार्य के लिए नियुक्त शिक्षकों के संबंध में लागू होगा। न्यायालय के इस फैसले के बाद सरकार की ओर से सूचना जारी कर दी गई है जिसके चलते प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में बडी संख्या में प्रभावित शिक्षकों को नौकरी खोने का खतरा बन गया है और इसको लेकर विभिन्न राज्यों के साथ प्रदेश में शिक्षकों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए इस फैसले को समाप्त किए जाने की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़े -दक्षिण वनमडल का अभिनव प्रयास, युवाओं के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में एक्सपोजर विजिट एवं अनुभूति कैम्प आयोजित
इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाहन पर शिक्षक संघ जिला इकाई पन्ना द्वारा जिले की तीनों विधानसभा पन्ना, गुनौर पवई के विधायकों को आज ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में उच्चतम न्यायालय के टीईटी की परीक्षा संबंधी फैसले पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की गई। ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में रामकिशोर गर्ग, अमित सिंह, देवेश शर्मा, शेषमणि द्विवेदी, अशोक मिश्रा, नंदकिशोर तिवारी, संजय खरे, आशीष खरे, आशीष रैकवार, राजेन्द्र सिंह, श्रीमती राधा तिवारी, प्रभु दत्त शर्मा, सुनील पाण्डेय, प्रेम शिवहरे, कुलदीप त्रिवेदी, राकेश मिश्रा, राकेश तिवारी, रज़ा खान, प्राचार्य संजय मिश्रा, शिवराज सिंह, किशोर खरे समर मलिक, पवई से सतानंद पाठक, मुकेश पाठक सहित बडी संख्या में शिक्षक बंधु उपस्थित रहे। विधायकों ने ज्ञापन प्राप्त कर पूर्ण आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से शीघ्र चर्चा की जाएगी।
Created On :   8 April 2026 2:45 PM IST













