Panna News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पीडिता के परिजनों द्वारा घटना के संबंध दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा १३७(२), ८७/६९ तथा पास्को एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था

Panna News: शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पीडिता के परिजनों द्वारा घटना के संबंध दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा १३७(२), ८७/६९ तथा पास्को एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था तथा आरोपी की संभावित ठिकानों में तलाशी हेतु दबिश दी गई। जिसमेें पुलिस ने आरोपी सतीश चौधरी को दिनांक १० अप्रैल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में नगर निरीक्षक थाना शाहनगर परसराम डाबर, उपनिरीक्षक मनोज, प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी, श्री यादव, आरक्षक राकेश सिंह, सोहन भिलाला, महिला आरक्षक राजकुमारी मंङलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Created On :   11 April 2026 3:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story