बदायूं में भीषड़ सड़क हादसे का शिकार हुई बारात बस, 2 युवकों की मौत, 6 से अधिक घायल

बदायूं में भीषड़ सड़क हादसे का शिकार हुई बारात बस, 2 युवकों की मौत, 6 से अधिक घायल
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दुखद सड़क हादसा हो गया। बारात ले जा रही बस में पीछे से तेज रफ्तार वाहन की जोरदार टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

बदायूं, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दुखद सड़क हादसा हो गया। बारात ले जा रही बस में पीछे से तेज रफ्तार वाहन की जोरदार टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सब्दलपुर मोड़ के पास हुआ। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात बस में सवार लोग शादी की खुशी में मगन थे। अचानक पीछे से आ रहे एक वाहन ने बस को तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बारात में शामिल साजिद और फरहान नामक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही युवक बस के पिछले हिस्से में बैठे थे। छह से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बदायूं मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बुरा हाल कर रहे हैं। शादी का घर शोक में डूब गया है। पूरा इलाका सदमे में है।

बदायूं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में वाहन का तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण बताई जा रही है। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। यह देखा जाएगा कि वाहन चालक ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया या कोई अन्य कारण था।

घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 11:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story