पवन खेड़ा का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है पीयूष हजारिका
तेजपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के हालिया बयान पर मंत्री पीयूष हजारिका ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पवन खेड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ है, उनका संतुलन बिगड़ गया है। मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा की पत्नी, रिनिकी भुयान सरमा की ओर से दिखाए गए दस्तावेज में सरमा की स्पेलिंग 'एसएचएआरएएमए' लिखी है। जन्मतिथि एक जगह 1973 लिखी है और एक जगह 1996 लिखी है,जो बेबुनियाद है।
उन्होंने कहा कि फर्जी बातें कहकर असम के लोगों का मन वे (कांग्रेस) लोग बदल नहीं पाएंगे। असम के लोगों के दिल-दिमाग में हिमंता विस्वा सरमा, भाजपा और नरेंद्र मोदी हैं। असम के लोगों ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का तय कर दिया है। ये जानकर कांग्रेस के लोगों का दिमाग और ज्यादा खराब हुआ है।
पीयूष हजारिका ने कहा कि एक आदमी का पासपोर्ट खो गया था। उसने सोशल मीडिया पर जाकर कहा कि यह मेरा वीजा है, यह खो गया है। इसकी नकल करके उसने रिनिकी भुयान सरमा का यह दस्तावेज बना लिया। यह सब फर्जी है, हमने इसे पकड़ लिया है।
बता दें कि इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के खिलाफ जो दस्तावेज जारी किए गए हैं, वे फर्जी हैं और दुर्भावनापूर्ण प्रचार अभियान का हिस्सा हैं।
हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट कर बताया कि सार्वजनिक रूप से साझा किए जा रहे दस्तावेजों में विसंगतियां स्पष्ट हैं। इनमें डिजिटल छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों में उपनाम 'सरमा' (अंग्रेजी में) लिखा गया है, जबकि आधिकारिक तौर पर 'शर्मा' होता है, जिससे उनकी प्रामाणिकता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस्तेमाल की गई तस्वीर किसी बायोमेट्रिक कैप्चर की बजाय सार्वजनिक रूप से उपलब्ध फोटो लगती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 April 2026 11:54 PM IST











