इजरायल के अलावा भी बेरूत का तबाही से नाता: लेबनान की राजधानी में 6 साल पहले हुआ था बड़ा विस्फोट, 200 लोगों की मौत, तीन लाख से ज्यादा घर बर्बाद

लेबनान की राजधानी में 6 साल पहले हुआ था बड़ा विस्फोट, 200 लोगों की मौत, तीन लाख से ज्यादा घर बर्बाद
अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद भी लेबनान हमलों का शिकार हो रहा है। ये कार्रवाइयां इजरायली सेना कर रही है। जो दोनों देश कई दशकों से पूराने दुश्मन है।

डिजिटल डेस्क, बेरूत। अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद भी लेबनान हमलों का शिकार हो रहा है। ये कार्रवाइयां इजरायली सेना कर रही है। जो दोनों देश कई दशकों से पूराने दुश्मन है। इन हमलों को लेकर इजरायल तर्क देता है कि वो लेबनान के हथियाबंद लड़ाकों के संगठन हिजबुल्ला के सैन्य ढाचों, हथियारों और ठिकानों को टारगेट कर रहा है। लेकिन इन हमलों के बाद भी लेबनान खड़ा हो रहा है। जिसका इतिहास जानकारी चकित रह जाएंगे। ऐसे में समझाते है कि आखिरकार लेबनान खड़ा कैसे हो जा रहा है?

राख से फिर खड़ा होने वाला शहर

लेबनान मिडिल ईस्ट का इकलौता ऐसा देश है, जहां पर कोई भी रेगिस्तान नहीं है। यह देश बर्फ और समंदर के बीच घिरा हुआ है। जिसे बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए पहचान मिलती है। एक ओर बर्फ के पहाड़ तो दूसरी तरफ नीले समंदर से आती हुई लहरें देश को गले लगाती है। इसी कारण लेबनान पर्यटन के लिए पहली पसंद माना जाता है। लेकिन इस देश की एक बात और अलग है जो दूसरे देशों से अलग बनाती है वो हैं मुश्किल हालात और तबाही के बाद भी बार-बार जिंदा हो जाना। इस देश की राजधानी का नाम बेरूत है, इसे राख से दोबारा खड़े हो जाने वाला शहर भी कहते हैं।

बेरूत 8 बार हुआ बर्बाद

बताया जा रहा है कि लेबनान की राजधानी बेरूत अब तक 8 बार बर्बाद हुई है, लेकिन हर बार एक स्माइल के साथ खड़ी भी हुई है। राजधानी ने सदियों से आक्रमण, भूकंप, युद्ध और विस्फोट को झेला है। इसे 'फीनिक्स सिटी' भी कहा जाता है यानी कभी नहीं मरने वाला शहर है। उसकी कहनी जज्बे और पुनर्जन्म की है।

इतिहास की सबसे बड़ी तबाही

आज से 6 साल पहले यानी 2020 में बेरूत के पोर्ट पर करीब 2,750 टन असुरक्षित अमोनियम नाइट्रेट के भीषण चपेट में आ गया था। ये धमाका इतना भयानक था कि 200 से ज्यादा लोगों को निगल गया और हजारों की संख्या में घायल हो गए थे। इतना ही नहीं 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। इसी इतिहास का सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु विस्फोट कहा जाता है। लेकिन इस भयानक धमाके के बाद भी यह शहर फिर से खड़ा हो गया था।

Created On :   11 April 2026 1:33 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story