अमेरिका -इजराइल-ईरान संघर्ष: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल, अमेरिका -इजराइल के साथ विवाद सुलझाने पर होगी बातचीत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल, अमेरिका -इजराइल के साथ विवाद सुलझाने पर होगी बातचीत
ईरान 47 सालों से दूसरे राष्ट्रपतियों के साथ बातचीत करते आ रहे हैं और हम ज्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं-ट्रंप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर कालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराकची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार अप्रैल को अमेरिका और इजराइल के साथ विवाद सुलझाने के लिए बातचीत करने इस्लामाबाद पहुंचा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा मुझे देखना होगा कि कल क्या होता है। ईरान 47 सालों से दूसरे राष्ट्रपतियों के साथ बातचीत करते आ रहे हैं और हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं।

ट्रंप ने कहा हमें किसी बैकअप प्लान की जरूरत नहीं है। उनकी ईरान की सेना हार चुकी है, उनके पास बहुत कम मिसाइलें हैं, और उत्पादन क्षमता भी बहुत कम है। हमने उन पर ज़ोरदार हमला किया है। हमारी सेना ने शानदार काम किया है।

ट्रंप ने एक अच्छा समझौता कैसा दिखेगा पूछे जाने पर कहा कोई परमाणु हथियार नहीं। यही इसका 99% हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अपने आप खुल जाएगा, हम इसे बहुत जल्द खुलवा लेंगे।

ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर टोल लगाने की अनुमति को लेकर पूछे जाने पर कहा, "नहीं, हम इसकी अनुमति नहीं देंगे; यह अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है। अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो हम ऐसा होने नहीं देंगे

ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं , ईरान सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों, अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से, सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी

Created On :   11 April 2026 8:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story