अमेरिका-ईरान शांतिवार्ता: महंगाई से यूएस की जनता परेशान, ट्रंप प्रशासन में नाराजगी के मुद्दों के बीच में शांतिवार्ता को कैसे हैंडल करेंगे जेडी वेंस?

महंगाई से यूएस की जनता परेशान, ट्रंप प्रशासन में नाराजगी के मुद्दों के बीच में शांतिवार्ता को कैसे हैंडल करेंगे जेडी वेंस?
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांतिवार्ता पर पूरे दुनिया की निगाहें टिकी हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद पहुंच गए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांतिवार्ता पर पूरे दुनिया की निगाहें टिकी हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। बता दें, अमेरिका-ईरान में जारी सीजफायर के बीच ट्रंप प्रशासन पर युद्ध खत्म करने के लिए प्रेशर बना हुआ है। अमेरिका में सिविल वॉर के हालात पनप रहे हैं। अमेरिकी की जनता से लेकर ट्रंप प्रशासन के अंदर खींचतान देखी जा रही है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि इस्लामाबाद में होने वाली यूस-ईरान शांतिवार्ता को जेडी वेंस किस तरह से हैंडल करेंगे।

अमेरिका में ईरान युद्ध से पनप रहा 'सिविल वॉर'

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में हुए कई जनमत सर्वेक्षणों में हर तीन में से दो अमेरिकी नागरिक ईरान से युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि यह युद्ध अपनी सीमा पार कर चुका है। दरअसल, अमेरिकी की जनता युद्ध के चलते ईंधन की कीमतों में आए भारी उछाल और ऊर्जा लागत बढ़ने से रोजर्मा के सामान में हो रही महंगाई से परेशान। वहीं, अमेरिकी में मुद्रास्फीती भी आसमान छू रही है। इन सब चुनौतियों ने ट्रंप प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है।

हालांकि, ताज्जुब की बात तो यह है कि ट्रंप प्रशासन के अंदर युद्ध को शुरू करने पर एकमुश्त सहमति नहीं बन पा रही है। सरकार के अंदर कई सैन्य कार्रवाई के विरोध में थे। ऐसे में अब यह आतंरिक मतभेद खुलकर बाहर आ गए हैं।

बता दें, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुरुआत से ही ईरान से जंग के खिलाफ थे। हालांकि, अब इस्लामाबाद में जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल को शांतिवार्ता के लिए भेजा गया है।

ईरान की युद्धविराम की 10 शर्तें

ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए 10 शर्तें रखी है। अगर ये शर्तें पूरी होती है तो ईरान की ओर से युद्वविराम को पूरा किया जा सकता है।

• इराक, लेबनान और यमन में चल रहे युद्ध का पूरी तरह अंत किया जाए।

• ईरान के खिलाफ युद्ध को बिना किसी समय सीमा के स्थायी रूप से खत्म किया जाए।

• पूरे क्षेत्र में चल रहे सभी संघर्षों को पूरी तरह समाप्त किया जाए।

• होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोला जाए।

• होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और स्वतंत्र नौवहन सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल बनाए जाएं।

• युद्ध से हुए नुकसान के लिए ईरान को पुनर्निर्माण लागत का पूरा मुआवजा दिया जाए।

• ईरान पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने की पूरी प्रतिबद्धता दी जाए।

• अमेरिका में जमा ईरान की निधियों और फ्रीज की गई संपत्तियों को वापस किया जाए।

• ईरान यह सुनिश्चित करे कि वह परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं करेगा।

अमेरिका की युद्धविराम की 15 शर्तें

वहीं, अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम समझौते के लिए 15 प्रमुख शर्तें रखी हैं। इसके तहत क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने का प्रयास किया जा सकता है।

• 30 दिनों के लिए तत्काल युद्धविराम लागू किया जाए।

• नतान्ज, इस्फहान और फोर्डो स्थित ईरान की परमाणु सुविधाओं को नष्ट किया जाए।

• ईरान भविष्य में कभी परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा।

• परमाणु हथियार न बनाने की स्थायी प्रतिबद्धता दी जाए।

• संवर्धित यूरेनियम का पूरा भंडार अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को सौंपा जाए।

• ईरान के परमाणु ढांचे की IAEA द्वारा पूरी निगरानी हो और देश के भीतर यूरेनियम संवर्धन पर रोक लगे।

• क्षेत्रीय प्रॉक्सी समूहों को ईरान का समर्थन खत्म किया जाए।

• क्षेत्रीय ऊर्जा ढांचे पर ईरान के हमलों को रोका जाए।

• होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोला जाए।

• ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंध हटाए जाएं और संयुक्त राष्ट्र के ‘स्नैपबैक’ तंत्र को समाप्त किया जाए।

• बुशेहर परमाणु संयंत्र में बिजली उत्पादन के लिए अमेरिका सहयोग देगा।

• ईरान को घरेलू स्तर पर यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) रोकने के लिए कहा गया है।

• ईरान की मिसाइलों की संख्या और उनकी मारक क्षमता (रेंज) सीमित करने की मांग की गई है।

• बिजली उत्पादन के लिए सहयोग देने की पेशकश की गई है।

• संयुक्त राष्ट्र के ‘स्नैपबैक मैकेनिज्म’ को खत्म करने का वादा भी किया गया है।

Created On :   11 April 2026 1:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story