US-Iran Ceasefire: 'सबसे खतरनाक हथियारों वाले जहाज हो रहे तैयार' शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति वार्ता शनिवार को होने वाली है। इससे पहले माहौल तनावपूर्ण नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने ईरान पर दबाव बनाने के लिए कहा कि अमेरिका अपना "सबसे खतरनाक हथियारों" वाला जहाज तैयार कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर शांति वार्ता सकारात्मक नहीं होती है तो अत्याधुनिक हथियारों से लैस जहाजों को निकाल दिया जाएगा।
ट्रंप ने वार्ता को लेकर क्या कहा?
न्यूयॉर्क पोस्ट ने ट्रंप के हवाले से बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में यह वार्ता होने वाली है। इस दौरान उनका मुख्य उद्धेश्य सीजफायर पर स्थायी समझौते को सुरक्षित करना है। इस बातचीत के दौरान यूरेनियम संवर्धन, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, मिसाइल कार्यक्रम और ईरान पर लगे प्रतिबंधों में राहत की बाते शामिल की गई है। उन्होंने आगे कहा कि ईरान समुद्री मार्गों के जरिए ब्लैकमेल करने का काम कर रहा है। लेकिन वे सिर्फ दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। साथ ही कहा कि अगर ईरान जिंदा है तो सिर्फ बातचीत करने के लिए हैं।
यह भी पढ़े -सीजफायर वार्ता से पहले ट्रंप और ब्रिटिश PM स्टार्मर की फोन पर बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाने पर मंथन
ईरान ने क्या कहा?
वहीं, दूसरी तरफ ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने साफ स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक उनकी दो शर्तें नहीं मान ली जाती है, तब तक तेहरान आगे नहीं बढ़ेगा। उनकी दो शर्तें है- लेबनान में सीजफायर लागू होना और ईरान के ब्लॉक किए गए एसेट्स की छोड़ नहीं दिया जाता है।
जेडी वेंस ने दी चेतावनी
वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अमेरिका के साथ खेल नहीं खेले, क्योंकि इस बातचीत के जरिए सिर्फ जंग समाप्त करना है। साथ ही कहा कि एक ओर कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास जारी है। इन सख्त बयानबाजी से संकेत मिल रहे हैं कि प्रस्तावित यह वार्ता बेहद निर्णायक और संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गई है।
Created On :   10 April 2026 11:51 PM IST













