US Iran Peace Talks: पाकिस्तान में पहुंचे डेलीगेशन ने अपनाया सख्त रुख, अगर ईरान की नहीं मानीं शर्तें, तो आगे की बातचीत मुश्किल

पाकिस्तान में पहुंचे डेलीगेशन ने अपनाया सख्त रुख, अगर ईरान की नहीं मानीं शर्तें, तो आगे की बातचीत मुश्किल
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो रही अमेरिका और ईरान के बीच की वार्ता में अगर ईरान की इन दो शर्तों को नहीं माना जाता है, तो आगे की बातचीत मुश्किल हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच अहम शांति वार्ता हो रही है। इस वार्ता के पूरे होने का पूरी दुनिया इंतजार कर रही है। क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति तनावपूर्ण चल रही है। बता दें, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुके हैं और बातचीत भी हो रही है। लेकिन इससे पहले ईरान ने एक बार साफ कर दी थी कि अगर उसकी प्रमुख दो शर्तें पूरी नहीं होती हैं तो आगे किसी भी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी। इस सख्त रुख के चलते ही शांति वार्ता पर अनिश्चितता के बादल छा रहे हैं। ईरान की तरफ से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ कर रहे हैं।

क्या हैं ईरान की दो सख्त शर्तें?

ईरान का साफ कहना है कि शांति वार्ता में शामिल होने के लिए दो शर्तों का पूरा होना बहुत ही आवश्यक हैं। जिसमें लेबनान और इजरालय के बीच संपूर्ण युद्धविराम होना चाहिए और ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को तुरंत ही रिलीज करना चाहिए। ईरान का कहना है कि इन शर्तों के बिना किसी को भी ागे की बातचीत करने का कोई मतलब नहीं है।

ईरानी संसद के अध्यक्ष ने क्या कहा?

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ का कहना है कि उन्हें अमेरिका पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा है कि पिछले वार्ताओं में ईरान की अच्छी नियत के बाद भी उन पर हमले हुए हैं और युद्ध जैसी स्थिति पैदा की गई हैं। गालिबाफ ने साफ तौर पर कहा है कि हमारी मंशा अच्छी है लेकिन अमेरिका पर हमें बिल्कुल भरोसा नहीं है। गालिबाफ ने आगे कहा है कि अमेरिका सही में समझौता करना चाहता है और ईरान के अधिकारियों को मान्यता देता है, तो ईरान भी समझौते के लिए तैयार है। लेकिन अगर ये बातचीत सिर्फ और सिर्फ ताकत दिखाने या धोखे के लिए है, तो ईरान भी अपने हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार रहेगा। साथ ही सभी को करारा जवाब देगा।

Created On :   11 April 2026 3:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story