US-ईरान शांति वार्ता: अमेरिका ने कहा कई कोशिशों के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोल नहीं सकता ईरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी और शांति वार्ता के बाद भी होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से ईरान सुरक्षित रूप से नहीं खोल सकता। इसके पीछे की मुख्य वजह ये है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के समुद्री मार्ग में भारी संख्या में बारूद सुरंगें बिछा दी है। अमेरिका ने इस्लामाबाद में US-ईरान की शांति वार्ता से पहले होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। इस बात के सामने आने के बाद अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान कई कोशिशों के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से ओपन नहीं सकता है। ईरान द्वारा होर्मुज में बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगें की वजह से यहां से सुरक्षित जहाज नहीं निकल सकते है।
यह भी पढ़े -इजरायल और लेबनान के बीच हालात ठीक न होने तक ईरान-अमेरिका की वार्ता का सफल होना मुश्किल एसटी हसन
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के लिए बड़ी संख्या में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई थीं। अब तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए इनका पता लगाने में विफल हो रहा है। अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पास उन्हें हटाने की क्षमता भी नहीं है।
यह भी पढ़े -इजरायल और लेबनान के बीच हालात ठीक न होने तक ईरान-अमेरिका की वार्ता का सफल होना मुश्किल एसटी हसन
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के लिए यह स्थिति एक बड़ी बाधा साबित हो रही है। दरअसल इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को आवागमन के लिए पूरी तरह से खोलने की बात की थी। अब आपको बता दें यह मुद्दा ईरानी वार्ताकारों और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता के लिए भी बड़ा मुद्दा बन सकता है।
Created On :   11 April 2026 3:26 PM IST












