पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: शाह ने ममता और टीएमसी पर साधा निशाना, कहा आरजी कर की घटना ने पूरी दुनिया में बंगाल को शर्मसार किया

शाह ने ममता और टीएमसी पर साधा निशाना, कहा आरजी कर की घटना ने पूरी दुनिया में बंगाल को शर्मसार किया
बीजेपी नेता ने कहा आरजी कर की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की, साथ ही संदेशखाली में TMC के गुंडे महिलाओं का शोषण करते रहे। ये घुसपैठिए महिलाओं का शोषण करते रहे लेकिन ममता बनर्जी आंख मूंदकर बैठी रहीं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनावी दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले पर कहा, आरजी कर की घटना ने पूरी दुनिया में बंगाल को शर्मसार किया, सालों तक संदेशखाली में TMC के गुंडे महिलाओं का शोषण करते रहे। ये घुसपैठिए महिलाओं का शोषण करते रहे लेकिन ममता बनर्जी आंख मूंदकर बैठी रहीं। मैं आज कह कर जाता हूं जिन्होंने भी महिलाओं का अपमान करने का काम किया है उन्हें जेल में डालने का काम भाजपा सरकार करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छटना विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा शिक्षक भर्ती घोटाला किसने किया? SSC घोटाला किसने किया? नगर निगम भर्ती घोटाला किसने किया? गाय तस्करी का धंधा किसने किया? मनरेगा घोटाला किसने किया? PM आवास घोटाला किसने किया? ममता दीदी आपके नेता ये न मान लें कि बंगाल के लोगों का पैसा खा गए और अब कुछ नहीं होगा। एक जांच आयोग बनाकर इन भ्रष्टाचारियों से बंगाल की जनता की पाई-पाई वसूलने का काम भाजपा करेगी।

शाह ने टीएमसी प्रमुख ममता पर निशाना साधते हुए कहा मैं वादा करके जाता हूं पूरे बंगाल से हम ममता की सिंडिकेट को समाप्त कर देंगे। ममता दीदी ने क्या हाल बना कर रखा है? सीमेंट लेना है तो सिंडिकेट को कट मनी दो, पंखा लेना है सिंडिकेट बीच में आ गया। ईंट, बालू लेना है सिंडिकेट बीच में आता है। सिंडिकेट बंगाल की जनता का खून चूसने का शासन बना हुआ है। मैं आज कहकर जाता हूं एक बार ममता को उखाड़ कर भाजपा की सरकार बनाओ सिंडिकेट को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम हम करेंगे।

Created On :   11 April 2026 3:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story