बिहार सियासत: डबल इंजन की सरकार पर तेजस्वी का निशाना, बीजेपी नेताओं ने किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा एक भी निर्णय नहीं लिया जा रहा। बिहार की क्या स्थिति बनी हुई है। कहने को ये डबल इंजन की सरकार है लेकिन अभी तक कोई कैबिनेट बैठक नहीं हो रही। फसल बर्बाद हो रही है, हत्याएं हो रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, दवा नहीं मिल रही। लेकिन जो लोग सत्ता में हैं उनको चिंता इस बात की है कि कुर्सी पर कौन बैठेगा। हम पहले से कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार को नहीं रहने देंगे, वही हो रहा है। नीतीश कुमार की कोई भूमिका नहीं है, उन्हें बिना मन के राज्यसभा ले जाया गया।
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा एक व्यक्ति मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा जा रहा है। इनके परिवार में ऐसा उदाहरण नहीं है। इनके परिवार में उदाहरण है कि पिता लालू यादव जेल गए तो माता(राबड़ी देवी) को मुख्यमंत्री बना दिया था, चुनाव के पहले कहते थे कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से पागल हो गए हैं। जनता दिखा दी। राजद 25 सीटों पर सिमट गई। आने वाले समय में राजद का पूरा सत्यानाश होगा।
तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा बीजेपी ने लंबे समय तक बिना किसी शर्त के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगातार समर्थन दिया। लंबे समय तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार चलती रही है। तेजस्वी यादव और RJD के कुछ नेताओं को अच्छा नहीं लग रहा है, कलेजा फट रहा है।
बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर कहा, "बिहार उनके नेतृत्व और निर्देशन में चलता रहेगा। नए मुख्यमंत्री के नाम पर उन्होंने कहा, "ये एक प्रक्रिया है। NDA और केंद्रीय नेतृत्व मिल बैठकर तय करेंगे
Created On :   11 April 2026 3:46 PM IST












