बिहार पॉलिटिक्स: नीतीश कुमार के CM हाउस खाली करने पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'तो आप…'

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस खाली हो रहा है। सीएम हाउस से शनिवार को समान शिफ्ट होने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद अब नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में शिफ्ट होंगे। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
नीतीश कुमार के सामान शिफ्ट होने पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया
मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव से सवाल पूछा गया। पत्रकारों ने पूछा कि नीतीश कुमार का सामान शिफ्ट हो रहा है। क्या कहिएगा? तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा "तो आप क्या चाहते हैं, जाके मदद कर दें?"
वहीं, दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी तानाशाही चाहती है। ये वक्त अपने से नहीं, दुश्मनों से लड़ने का है। तेजस्वी यादव एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पटना के एसके मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
तेजस्वी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल छोटा पर गया है। किसी और जगह आयोजन करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हम लोगों को संगठन को मजबूत करना है। देश में जो चल रहा उसको समझने की जरूरत है। कुछ ऐसे नेता जो हिंदू हो, मुसलमान हो, जो भड़काऊ भाषण देता है उसका विरोध होना चाहिए। अगर हम भी धर्म को उकसाने की बात करें तो विरोध होना चाहिए।
बंगाल के वायरल वीडियो पर कहा, "हुमायूं एक हजार करोड़ रुपये बीजेपी से लेकर फायदा पहुंचाना चाहते हैं। बीजेपी और आरएसएस के लोगों को पहचानने की जरूरत है। हमें फक्र है कि हम लालू जी के बेटे हैं। लालू जी ने एक समय आडवाणी जी के रथ यात्रा रोकने का काम किया था।"
ओसामा को लेकर कही ये बात
आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि ओसामा (आरजेडी विधायक) पर झूठा केस किया गया है। आप लोगों ने देखा ही है। हम लोग पर कई केस किए गए, जब लालू जी नहीं झुके बेटा भी नहीं झुकेगा। आने वाला दिन हम लोगों का होगा। सब लोग यहां जुटे हैं, सबको एक साथ रहना है। हमसे कुछ गलतियां हुई होंगी, मिल-जुलकर सबके लिए काम करेंगे।
Created On :   11 April 2026 7:07 PM IST












