विधानसभा चुनाव 2026: असम के करीमगंज नॉर्थ विधानसभा में बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल पोलिंग स्टेशन पर हो रहा है दोबारा मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 9 अप्रैल को असम,केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के साथ कई राज्यों की कुछ सीटों पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ था, चुनाव आयोग ने सघन जांच के बाद सिर्फ असम के एक पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान की सिफारिश की है। इस मतदान केंद्र पर आज शनिवार 11 अप्रैल को फिर वोट डाले जा रहे है। आपको बता भारतीय निर्वाचन आयोग ने केरलम, असम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के 63,084 पोलिंग सेंटर्स पर कराया है। इनमें से असम के 123-करीमगंज नॉर्थ विधानसभा में 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल पोलिंग स्टेशन पर दोबारा मतदान का निर्णय लिया गया है।
बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल पोलिंग स्टेशन पर पुन: मतदान कराया जा रहा है। जिला आयुक्त प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया पुलिस सुरक्षा और प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। मतदान को बाधित किया गया था इसलिए चुनाव आयोग को लगा कि यहां मतदान दोबारा कराया जाए।
असम की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में शांति से वोटिंग हुई। इस बार बंपर वोटिंग हुई, जिसको हर दल अपने अपने पक्ष में भुना रहा है। आपको बता दें ईसीआई ने बीते दिन शुक्रवार को असम की करीमगंज उत्तर विधानसभा सीट के एक मतदान सेंटर पर 9 अप्रैल को हुए मतदान को रद्द करते हुए वहां दोबारा से वोटिंग कराने का आदेश दिया गया था।
चुनाव आयोग ने अपने आदेश में भले ही मतदान कैंसिल करने के कारणों का स्पष्ट तौर पर जिक्र नहीं किया, लेकिन ईसी ऐसे फैसले तभी लेता है, जब मतदान में व्यवधान, प्रकिया उल्लंघन या वोटिंग की निष्पक्षता को प्रभावित करने वाली शिकायतें चुनाव आयोग को मिलती है। चुनाव आयोग ने जमीनी स्तर से मिलने वाली रिपोर्टों और मतदान की परिस्थितियों पर विचार करने के बाद करीमगंज उत्तर विधानसभा क्षेत्र की एक पोलिंग बूथ बेबी लैंड इंग्लिश हाईस्कूल पर मतदान को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 58 (2) (ए) के तहत वोटिंग को रद्द करने का फैसला लेते हुए दोबारा वोटिंग करने के आदेश दिए। रिवोटिंग का समय सुबह सात बजे से शाम को पांच बजे तक होगा।
Created On :   11 April 2026 1:05 PM IST












