आक्रोश..नारेबाजी और प्रदर्शन: आरजीकर कॉलेज में हुए रेप-मर्डर के 1 साल पूरे, बीजेपी ने निकाली CM ममता के खिलाफ रैली, लाठीचार्ज के बाद भड़के प्रदर्शनकारी

आरजीकर कॉलेज में हुए रेप-मर्डर के 1 साल पूरे, बीजेपी ने निकाली CM ममता के खिलाफ रैली, लाठीचार्ज के बाद भड़के प्रदर्शनकारी
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रैली
  • सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ सड़कों पर उतरी भीड़
  • आरजीकर कॉलेज रेप-मर्डर से जुड़ा है मामला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए बलात्कार-हत्याकांड के एक साल पूरे हो गए हैं। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी ने 'नबन्ना अभिजन' रैली का आयोजन किया है। बीजेपी के कई नेताओं ने इस मार्च में हिस्सा लिया है। सभी हाथों में बीजेपी का झंडा लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। लेकिन प्रदर्शनकारी इतना गुस्से में हैं कि वह बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां भी चलाईं हैं। जिसके बाद से बीजेपी नेताओं में आक्रोश बढ़ गया है। आपको बता दें कि, बलात्कार और हत्या की पीड़िता के माता-पिता ने भी रैली में हिस्सा लिया।

देखें लाठीचार्ज का वीडियो

सीएम पर बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह (ममता बनर्जी) विनीत कुमार गोयल (कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त) और डॉ. संदीप घोष (आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य) को बचा रही हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। नहीं तो 8 महीने बाद बंगाल की जनता उनका यहां से सफाया कर देगी।

'अब तक न्याय नहीं मिला'

‘नबन्ना अभिजन’ रैली में भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी डर गईं हैं। आज अभया को एक साल हो गया है, लेकिन न्याय नहीं मिला है। यह रैली ममता बनर्जी के खिलाफ है। उन्होंने सारे सबूत मिटा दिए। हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं।

प्रदर्शनकारियों पर हुई लाठीचार्ज पर विधायक ने कहा, ममता बनर्जी डर गई है इसलिए पुलिस द्वारा जनता पर लाठीचार्ज करवा रही है, कोर्ट के आदेश से हम यहां रैली कर रहे हैं। हम सब पर हमला हुआ है जनता इसका जवाब 2026 में देगी।

Created On :   9 Aug 2025 4:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story