14 से थम सकते हैं एंबुलेंस के पहिए,108 कर्मचारी संघ की चेतावनी

108 ambulance strike from August 14, employees union warning
14 से थम सकते हैं एंबुलेंस के पहिए,108 कर्मचारी संघ की चेतावनी
14 से थम सकते हैं एंबुलेंस के पहिए,108 कर्मचारी संघ की चेतावनी

डिजिटल डेस्क,कटनी। जिले में इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाएं खराब होती जा रही है। इमरजेंसी सेवा को जिले सहित समूचे प्रदेश में उपलब्ध कराने वाली जेडएचएल कंपनी  कर्मचारियों की समस्याओं का भी निराकरण नहीं कर रही है। समस्याओं के निराकरण नहीं होने से पूरे प्रदेश में 108 एंबुलेंस के पहिए थम सकते हैं। इसे लकेर कलेक्टर विशेष गढ़पाले को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

दरअसल 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने जेडएचएल कंपनी पर भुगतान अधिनियम 1936 की धारा 5 एवं 15 के उल्लंघन तथा श्रम कानून की अवेहलना का आरोप  लगाया है। मंगलवार को संघ ने श्रमायुक्त के नाम एक मांग पत्र कलेक्टर विशेष गढ़पाले को सौंपा गया। जिसमें उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 2016 से 108 एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी जेडएचएल ने कर्मचारियों का शोषण करते हुए उनका प्रतिमाह 28 दिन का वेतन रोका जा रहा है तथा विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। इसके अलावा जिले में संचालित 108 एंबुलेंसों में से कई में ऑक्सीजन तथा दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं तो वहीं कई वाहन खराब पड़े हुए हैं। जिसका खामियाजा जिले के मरीजों को उठाना पड़ रहा है।

108 कर्मचारी संघ ने 13 अगस्त तक उनकी समस्याओं तथा 108 एंबुलेंस संचालन में व्याप्त अनियमितताओं के निराकरण की मांग कलेक्टर तथा श्रमायुक्त से की है तथा समस्या का निराकरण न होने पर 14 अगस्त से एंबुलेंस संचालन बंद कर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
 

Created On :   2 Aug 2017 2:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story