आनंद महिंद्रा ने किया वादा पूरा, जूतों के डॉक्टर का खुलवाया अस्पताल

आनंद महिंद्रा ने किया वादा पूरा, जूतों के डॉक्टर का खुलवाया अस्पताल
हाईलाइट
  • आनंद महिंद्रा ने पूरा किया अपना वादा।
  • मुंबई स्थित डिजाइन स्टूडियो ने तैयार किया बूथ।
  • ‘जख्मी जूतों के हस्पताल’ का विडियो किया शेयर।

डिजिटल डेस्क। आपको जूतों के डॉक्टर "नरसी राम" तो याद ही होंगे,जो ज़ख्मी जूतों का इलाज करते हैं। अगर याद नहीं तो हम आपको याद दिलाते हैं। देश की सबसे बड़ी कंपनी में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने 17 अप्रैल को एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट के साथ उन्होंने एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा था "इस इंसान को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में मार्केटिंग के कोर्स को पढ़ाना चाहिए।"

 

 


इस वायरल फोटो को देख आनंद इस व्यक्ति के मार्केटिंग स्किल से इतने इम्प्रेस हो गए कि उन्होंने डॉ. नरसीराम की खोज शुरू कर दी और वो अपनी खोज में कामयाब भी रहे। उनकी इच्छा इस व्यक्ति की मदद करने की थी। उन्होंने नरसी राम ले वादा किया था कि वो उनके लिए ज़ख्मी जूतों का अस्पताल बनवाएंगे।

 

यह भी पढ़े : जब जूते के डॉक्टर पर पड़ी आनंद महिंद्रा की नजर, अब ऐसे करेंगे मदद


आनंद महिंद्रा ने पूरा किया वादा 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नरसी राम से जो वादा किया था उसे अब वो पूरा करने जा रहे हैं। बुधवार को आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से नरसी राम को डिलीवर किए जाने वाले उस ‘जख्मी जूतों के हस्पताल’ का वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने देने का वादा किया था।

 

 


आनंद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है "आपको वह मोची नरसी राम याद होंगे जिन्होंने जख्मी जूतों के अस्पताल नाम के बैनर से सबका ध्यान खींचा था। हमारी टीम ने नरसी राम से संपर्क किया और बताया कि मैं उनकी मदद करना चाहता हूं, जवाब में नरसी राम ने कहा कि वह अच्छा बूथ चाहते हैं। यही वो बूथ है जो मुंबई स्थित हमारे डिजाइन स्टूडियो ने तैयार किया है। इसे नरसी राम को जल्दी ही डिलीवर किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अपनी टीम की तारीफ भी की। 

Created On :   1 Aug 2018 9:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story