Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी की चमक में फिर हुआ इजाफा, जानिए कितनी पहुंची गोल्ड- सिल्वर की कीमतें

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 97,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 1,06,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,26,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की लगातार बढ़ती चमक से कीमतें रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंची हैं। गोल्ड का भाव जहां 1 लाख 6 हजार रुपए के पार जा पहुंचा है। वहीं सिल्वर का रेट भी 1 लाख 26 हजार के पार पहुंच गया है। फिलहाल, बात करें आज की तो सप्ताह के दूसरे दिन (02 सितंबर 2025, मंगलवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के भाव में करीब 4000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु यानि कि चांदी की कीमत भी करीब 1200 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ी है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 97,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,06,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
97,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,06,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
97,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,06,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
97,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,06,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
97,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,06,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
97,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,06,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
97,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,06,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
97,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,06,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
97,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,06,140 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में करीब 1200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,26,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।
Created On :   2 Sept 2025 12:58 PM IST