बिहार: ओवैसी की CM नीतीश को नसीहत, बोले- देश के लिए BJP को छोड़ दीजिए

बिहार: ओवैसी की CM नीतीश को नसीहत, बोले- देश के लिए BJP को छोड़ दीजिए

डिजिटल डेस्क, किशनगंज। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर लागू (NRC) को लेकर विरोध चल रहा है। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बिहार के किशनगंज में "संविधान बचाओ, देश बचाओ" रैली संबोधित की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "CAA और NRC लागू कर के सरकार देश के अंदर फूट डालना चाहती है। इस कानून का जबरदस्त विरोध किया जाएगा।"

 

 

ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा से रिश्ता तोड़ने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि "पीएम मोदी और अमित शाह आम राजनेता नहीं हैं। नीतीश कुमार साहब, इन लोगों को छोड़ दें, खुद को भाजपा से अलग कर लें। हम सभी आपका समर्थन करेंगे। आपने बिहार में अपना एक नाम बनाया है, देश की खातिर भाजपा छोड़ दीजिए।"

ओवैसी ने कहा कि "मोदी सरकार इन कानूनों के जरिए संविधान निर्माता बाबा साहेब और पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के सपनों को तोड़ रही है।" उन्होंने कहा कि "ये मसला केवल मुसलमानों के लिए नहीं है, बल्कि यह सभी 130 करोड़ देशवासियों का मसला है। इस पर हम लोगों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। इसका विरोध लगातार किया जाएगा।"

Created On :   30 Dec 2019 2:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story