मुंबई दुनिया का 12वां सबसे अमीर शहर, टोरंटो-पेरिस को भी पछाड़ा

मुंबई दुनिया का 12वां सबसे अमीर शहर, टोरंटो-पेरिस को भी पछाड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत की फाइनेंशियल कैपिटल कहा जाना वाला मुंबई शहर दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में टॉप-15 में शुमार हो गया है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई 950 बिलियन डॉलर की पर्सनल प्रॉपर्टी के साथ दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर है। इसके साथ ही मुंबई शहर ने टोरंटो और पेरिस जैसे शहरों को भी पछाड़ दिया है। जबकि इस लिस्ट में न्यूयॉर्क पहले नंबर पर है। बता दें कि हाल ही में न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट में भी भारत दुनिया के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में 6वें नंबर पर था।


मुंबई ने टोरंटो, पेरिस को पछाड़़ा 

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई की पर्सनल प्रॉपर्टी 950 बिलियन डॉलर यानी 61 लाख करोड़ रुपए है और इसी के साथ मुंबई दुनिया का 12वां सबसे अमीर शहर है। मुंबई के बाद टोरंटो (944 बिलियन डॉलर), फ्रैंकफर्ट (912 बिलियन डॉलर) और पेरिस (860 बिलियन डॉलर) का नंबर आता है। वहीं अरबपतियों की संख्या के लिहाज से भी मुंबई दुनिया के टॉप-10 शहरों में शामिल हैं। मुंबई में ऐसे कुल 28 अरबपति हैं, जिनकी टोटल वेल्थ 1 अरब डॉलर या उससे ज्यादा है।

दुनिया के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में कहां टिकता है भारत?

न्यूयॉर्क पहले और लंदन दूसरे नंबर पर

इस रिपोर्ट में कुल 15 अमीर शहरों को चुना गया है, जिसमें 3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 193 लाख करोड़ रुपए) के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद 173 लाख करोड़ रुपयों के साथ लंदन दूसरा सबसे अमीर शहर है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टोक्यो (161 लाख करोड़ रुपए), सैन फ्रांसिस्को (147 लाख करोड़ रुपए) चौथे नंबर पर और 141 लाख करोड़ रुपए के साथ बीजिंग 5वें नंबर पर है।

क्या होती है टोटल वेल्थ?

टोटल वेल्थ, किसी देश या शहर में रहने वाले लोगों की कुल प्राइवेट वेल्थ यानी निजी संपत्ति होती है। इसमें लोगों की प्रॉपर्टी, कैश, शेयर, बिजनेस इंटरेस्ट को शामिल किया जाता है। हालांकि, इस रिपोर्ट में सरकारी फंड को जोड़ा नहीं गया है।

टॉप-15 अमीर शहर : 

1. न्यूयॉर्क : 193 लाख करोड़ रुपए
2. लंदन : 173 लाख करोड़ रुपए
3. टोक्यो : 161 लाख करोड़ रुपए
4. सैन फ्रांसिस्को : 147 लाख करोड़ रुपए
5. बीजिंग : 141 लाख करोड़ रुपए
6. शंघाई : 128 लाख करोड़ रुपए
7. लॉस एंजिलिस : 90 लाख करोड़ रुपए
8. हांगकांग : 83 लाख करोड़ रुपए
9. सिडनी : 64 लाख करोड़ रुपए
10. सिंगापुर : 64 लाख करोड़ रुपए
11. शिकागो : 63 लाख करोड़ रुपए
12. मुंबई : 61 लाख करोड़ रुपए
13. टोरंटो : 60 लाख करोड़ रुपए
14. फ्रैंकफर्ट : 58 लाख करोड़ रुपए
15. पेरिस : 55 लाख करोड़ रुपए

Created On :   12 Feb 2018 5:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story