...तो क्या 2019 World Cup में नहीं खेलेंगे धोनी और युवराज ?

ms dhoni and yuvraj singh may not play 2019 cricket world cup
...तो क्या 2019 World Cup में नहीं खेलेंगे धोनी और युवराज ?
...तो क्या 2019 World Cup में नहीं खेलेंगे धोनी और युवराज ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड में 2019 में होने वाले World Cup में अब 2 साल का समय भी नहीं बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपने प्रदर्शन पर और टीम पर काफी ध्यान देने लगी हैं। इंडियन टीम ने भी अब 2019 के World cup के लिए स्ट्रेटेजी बनानी शुरु कर दी है। लेकिन 2019 में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और धुंआधार बल्लेबाज युवराज सिंह के खेलने पर सवाल खड़ा होता जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर ने इन दोनों पर एक बयान दिया है जिसके बाद माना जा रहा है कि ये दोनों खिलाड़ी World Cup की टीम का हिस्सा शायद ही हों। 

क्या कहना है चीफ सिलेक्टर का? 

चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद का कहना है कि अभी तक दोनों खिलाड़ियों को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन सही समय आने पर इन दोनों पर फैसला ले लिया जाएगा। इस बारे में कोई भी फैसला झटके में नहीं ले सकते, इसके लिए सबसे बात करके ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पर हम टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से बात करेंगे। चीफ सिलेक्टर ने आगे कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में हमें टीम की कमजोरी और ताकत के बारे में पता चला है, जिसको ध्यान में रखकर टीम अगले World Cup की तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने बताया कि कोहली 2019 World Cup के लिए काफी सचेत हैं और वो अपनी नजर यंग प्लेयर्स पर रखे हुए हैं।

धोनी-युवराज पर क्यों खड़े हो रहे हैं सवाल? 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब टीम में सिर्फ विकेटकीपर बैट्समैन के तौर पर हैं। आलोचकों का कहना रहता है कि धोनी में अब वो बात नहीं है जो पहले थी। धोनी में अब वो मैच फिनिश करने वाले जादू नहीं रहा है और बतौर बैट्समैन उनका बैटिंग का लेवल भी काफी गिरा है। इसके अलावा युवराज भी बार-बार अपनी वापसी करने की कोशिश करते हैं और कई मौकों पर वो सफल भी होते हैं, लेकिन अपने फॉर्म को बरकरार रखने में वो नाकामयाब रहे हैं।  

खुद को साबित करने का मौका है दोनों के पास

ये तो बात तय है कि 2019 की टीम आज की टीम से बिल्कुल अलग होगी। लेकिन उसके बाद भी टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए धोनी और युवराज के पास कई मौके हैं। दोनों ही टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं और दोनों अपना ध्यान वनडे और टी-20 फॉर्मेट में खेल पर लगाते हैं। इस साल के अंत तक टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका से होने वाला है, जिसमें दोनों अपने आपको साबित कर सकते हैं। इसके अलावा 2 साल में टीम कई इंटरनेशनल मैच खेलेगी। 

Created On :   2 Aug 2017 7:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story