Petrol-Diesel Price : पेट्रोल 42 दिनों में 11.52 रुपए तक महंगा हुआ, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

Petrol diesel price on 03 august 2021
Petrol-Diesel Price : पेट्रोल 42 दिनों में 11.52 रुपए तक महंगा हुआ, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत
Petrol-Diesel Price : पेट्रोल 42 दिनों में 11.52 रुपए तक महंगा हुआ, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में दाम में कमी की आशंका
  • आज पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहींं
  • डीजल की कीमतें भी आज स्थिर रही हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में इन दिनों नरमी बनी हुई है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने 17 दिनों से इनके रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि इससे पहले लगातार रुक- रुक हुई बढ़ोतरी से देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित 15 राज्यों में पेट्रोल 100 का आंकड़ा पार चुका है। देखा जाए तो मई (04/05/2021) से पेट्रोल और डीजल दोनों की ही कीमतोंं में कभी स्थिरता और लगातार बढ़त बनी रही। ऐसे में कुल 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया।

फिलहाल बात करें आज (03 अगस्त, मंगलवार) की तो पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं यानी कि देशभर में ईंधन पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि स्थिरता का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें हैं। हालांकि बीच बीच में इसकी कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। लेकिन बीते माह ओपेक संगठन और उसके साथ देशों के बीच कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने को लेकर हुई घोषणा के बाद ईंधन के दाम में कटौती होने की संभावना भी बनी हुई है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

दूसरे बैंक के ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, जानिए अगस्त में होने वाले इन बदलावों के बारे में 

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चैन्नई सहित देशभर में पेट्रोल- डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं... 

महानगर    

पेट्रोल (प्रतिलीटर)    

डीजल (प्रतिलीटर)

दिल्ली

101.84 रुपए

89.87 रुपए

मुंबई

107.83 रुपए

97.45 रुपए

कोलकाता

102.08 रुपए

93.02 रुपए

चैन्नई

102.49 रुपए

94.39 रुपए

भोपाल

110.20 रुपए

98.67 रुपए

पेट्रोल- डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, ओपेक+ देशों के इस निर्णय का होगा असर  

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Created On :   3 Aug 2021 3:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story