Fuel Price: आसमान छू रहीं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम

Petrol diesel price on 14 July 2021
Fuel Price: आसमान छू रहीं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम
Fuel Price: आसमान छू रहीं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में बढ़ सकते हैं दाम
  • ईंधन के दाम में नहीं हुआ बदलाव
  • लगातार दूसरे दिन मिली है राहत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। यह कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, लेकिन सरकार द्वारा इसमें किसी भी तरह के हस्तक्षेप की कोशिश अब तक नजर नहीं आ रही है। फिलहाल, आज (14 जुलाई, बुधवार) भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन लगातार रुक- रुक कर हुई बढ़ोतरी के कारण राजधानी दिल्ली सहित मुंबई, कोलकाता और चैन्नई जैसे महानगरों के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा पहुंची है। 

आपको बता दें कि पेट्रोल अकेले ने शतक नहीं लगाया है, राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो डीजल भी शतक लगा चुका है और मुंबई में महज 3 रुपए की दूरी है। इन हालातों को देखते हुए एसबीआई रिसर्च ने कहा है कि सरकार को तेल पर टैक्स में तत्काल कटौती करनी चाहिए। एसबीआई रिसर्च की मुख्य अर्थशास्त्री सौम्य कांति घोष ने कहा है, कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से किराना, स्वास्थ्य व अन्य उपयोगी वस्तुओं पर होने वाला खर्च कम होता जा रहा है। 

कीमतें बढ़ने का बड़ा कारण यह भी
रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकारें तेल पर 40 रुपए प्रति लीटर से भी ज्यादा का टैक्स व उत्पाद शुल्क वसूल रही हैं। साल 2020 में कोरोना काल के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आने पर सरकार ने उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया था। लेकिन अब वैश्विक बाजार में कच्चा तेल कोविड पूर्व स्तर से भी ऊपर पहुंच चुका है। बावजूद इसके सरकारों ने टैक्स बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया है। यदि सरकारें टैक्स में कटौती करती हैं, तो कीमतों में फर्क आना लाजमी है। 

Cryptocurrency Trading की सोच रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान  

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.20 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 101.35 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.92 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 89.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 97.29 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 92.81 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 94.24 रुपए चुकाना होंगे।  

कोविड काल में रिलायंस ने दिए 75 हजार नए रोजगार 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Created On :   14 July 2021 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story