Fuel Price: आसमान छूकर 11 वें दिन स्थिर हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज कितनी चुकान होगी कीमत

Petrol diesel price on 28 July 2021
Fuel Price: आसमान छूकर 11 वें दिन स्थिर हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज कितनी चुकान होगी कीमत
Fuel Price: आसमान छूकर 11 वें दिन स्थिर हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज कितनी चुकान होगी कीमत
हाईलाइट
  • डीजल ने भी कई जगह शतक लगाया
  • देश के 15 राज्यों में 100 के पार पेट्रोल
  • भोपाल में 110 रुपए के पार है पेट्रोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (28 जुलाई, बुधवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 11वां दिन है जब ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि इससे पहले रुक रुक हुई बढ़ोतरी से देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित 15 राज्यों में पेट्रोल 100 का आंकड़ा पार चुका है। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान,  महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, केरल, बिहार, पंजाब, लद्दाख, सिक्कम और दिल्ली शामिल हैं।

हालांकि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने के बाद स्थिर बनी हुई हैं। आखिरी बार 17 जुलाई 2021 को पेट्रोल की कीमत में 29 से 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। बता दें कि, बीते दिनों तेल उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) और उसके साथी उत्पादक देशों में तेल की आपूर्ति बढ़ाने पूर्ण सहमति बनने की घोषणा हुई थी। जिसके बाद कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने की संभावना जागी है। आइए जानते हैं आज के दाम...

पेट्रोल- डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, ओपेक+ देशों के इस निर्णय का होगा असर

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 102.08 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा और राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 110.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। 

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 97.45 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 93.02 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 94.39 रुपए और भोपाल में 98.67 रुपए चुकाना होंगे। 

कोरोना काल में दिल्ली-NCR में 50 फीसदी बढ़ गई मकानों की बिक्री 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Created On :   28 July 2021 4:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story