थाईलैंड से प्रज्ञा का शव आने में लग सकते हैं 2-3 दिन 

Pragyas body may take 2-3 days to come from Thailand
थाईलैंड से प्रज्ञा का शव आने में लग सकते हैं 2-3 दिन 
थाईलैंड से प्रज्ञा का शव आने में लग सकते हैं 2-3 दिन 

डिजिटल डेस्क ,छतरपुर। थाईलैंड में छतरपुर की प्रज्ञा पालीवाल की दुर्घटना में मौत के बाद विदेश मंत्रालय उसका शव भारत लाने के प्रयास कर रहा है। सांसद डा. वीरेंद्र कुमार के अनुसार प्रज्ञा का शव भारत आने में 2-3 दिन लग सकते हैं। विदेश मंत्रालय इसके लिए प्रयास कर रहा है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वह बैंकाक से 850 किमी दूर है। कलेक्टर मोहित बुंदस ने भी पीडि़त परिवार से बात की है।

ट्रेनिंग के लिए थाईलैंड के फुकेट शहर गई थी

गौरतलब है कि शहर की सीताराम कॉलोनी निवासी प्रज्ञा पालीवाल (29) बेंगलुरू में एक्सेंचर कंपनी में कार्यरत थी। वह एक अन्य मार्केटिंग कंपनी में ट्रेनिंग के लिए थाईलैंड के फुकेट शहर गई थी। प्रज्ञा बुधवार की शाम 8.20 बजे (भारतीय समय अनुसार शाम 6.50 बजे) अपने एक साथी नितेश मिश्रा निवासी सोनभद्र यूपी के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर कमाला बीच से वापस पटोंग शहर जा रही थी। तभी बारिश होने के कारण प्रज्ञा की मोटर साइकिल फिसल गई। इससे वे सामने से आ रही एक शेवरले कार से जा टकराए। थाईलैंड की कमाला पुलिस के ले. कर्नल सोमनुयेक डेमक्यू ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो भारतीय पर्यटक काले रंग की कार के नीचे फंसे थे। उस कार को फुकेट का ही 23 साल का युवक वोराचेट थापाक्षेत्रि चला रहा था, वह मौके पर ही मौजूद था। रेस्क्यू टीम ने दोनो पर्यटकों को कार के नीचे निकालकर पटोंग के अस्पताल लाई। जहां डॉक्टरों ने प्रज्ञा को मृत घोषित कर दिया, जबकि नितेश का इलाज जारी है। कमाला पुलिस के अनुसार बारिश में मोटर साइकिल स्लिप होने से यह हादसा हुआ। प्रज्ञा पटोंग में ही एक होटल में रुकी थी। जहां वह वापस जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

विदेश मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किए ट्वीट

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट कर प्रज्ञा के निधन पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने की बात कही है। विदेश मंत्री ने प्रज्ञा के शव को लाने की दिशा में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रज्ञा के निधन पर शोक जताते हुए राज्य सरकार द्वारा उसके शव को लाने के दौरान होने वाले खर्च को वहन करने की बात कही है। हालांकि केंद्र सरकार अपने स्तर पर ही ये इंतजाम भी कर रही है।

 

छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि प्रज्ञा के परिवार की हरसंभव में मदद जुटे हुए हैं।  

 

Created On :   11 Oct 2019 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story