इस मकर संक्रांति पर बनाएं स्वादिष्ट तिल गुड़ बर्फी

recipe : made Delicious sesame Barfi on this Makar Sankranti.
इस मकर संक्रांति पर बनाएं स्वादिष्ट तिल गुड़ बर्फी
इस मकर संक्रांति पर बनाएं स्वादिष्ट तिल गुड़ बर्फी

 

डिजिटल डेस्क । मकर संक्रांति का त्यौहार यू तो14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इसकी तैयारी काफी पहले से शुरू हो जाती है। इस त्यौहार को पूरे देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। दक्षिण भारत में इसे पोंगल के रूप में मनाया जाता है, पूर्वी राज्य असम में इसे बीहू के नाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे लोहड़ी के रूप में मनाया जाता हैं। वहीं मध्य भारत और अन्य कुछ राज्यों में इसे संक्रांति के रूप में मनाया जाता हैं। इस त्यौहार की खासियत है कि इस दिन पतंग उड़ाते हैं, तिल गुड़ से बनी मिठाइयां खाते हैं। इस दिन ज्यादतर घरों में तिल से लड्डू या बर्फी जरूर बनाई जाती है। तिल की मिठास के बिना संक्रांति की मिठास अधूरी होती है। अगर आपको तिल के लड्डू बनाने में दिक्कत होती है तो आप बर्फी बनाएं। आज हम आपको तिल की बर्फी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

 

Image result for तिल की बर्फी

 

तिल की बर्फी बनाने की सामाग्री:

तिल- 300 ग्राम

गुड़- 250 ग्राम

घी- 50 ग्राम

इलाइची- 7-8

बादाम-8-9

 

Image result for तिल की बर्फी

 

तिल की बर्फी बनाने की विधि:

सबसे पहले आप तिल को एक पैन में डालकर हल्का रंग होने तक भून लें। इसके बाद कढ़ाई में अलग से घी डालें, घी गरम होने पर इसमें गुड़ के तुकड़े तोड़कर डाले। इसे पिघलने तक पका लीजिए और चाशनी बनने तक गैस पर रखें। 

अब तिल को मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब चाशनी चैक कर लीजिए। गुड़ अच्छे से पिघल गया है। इसे 1 से 2 मिनिट और पकाए और गैस धीमी कर लीजिए।

इसके बाद पिसे हुए तिलों को गुड़ की चाशनी में डाल दीजिए। इन्हें धीमी गैस पर मिक्स करते हुए तब तक पकाइए जब तक कि ये अच्छे से आपस में मिल न जाएं। इस मिश्रण में दरदरी कुटी हुई इलाइची भी डाल दीजिए। सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए। इस मिश्रण को जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पका लीजिए।

ये भी पढ़े: घर पर ही बनाएं मैक्सिकन डिश "वेज बरिटोस", यहां सीखें बनाने की विधि

इसके बाद बर्फी जमाने के लिए एक प्लेट को थोड़े से घी से चिकना कर लीजिए।  बर्फी के मिश्रण को प्लेट में जमने के लिए डाल दीजिए। इस मिश्रण को चम्मच से एक जैसा कर दीजिए। बर्फी के ऊपर कटे हुए बादाम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए। चम्मच से बादाम को हल्का सा दबा दीजिए ताकि ये बर्फी पर सही से चिपक जाएं। अब, बर्फी को 15 से 20 मिनिट के लिए ठंडा होने दीजिए।

आप अपनी पसंद के टुकड़ों को काट सकते हैं। बर्फी को पूरी तरह ठंडा होने दीजिए और इसके बाद, इनके टुकड़े अलग कर दीजिए। तिल गुड़ की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है।

Created On :   12 Jan 2018 6:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story