शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स में 718 अंको की तेजी, निफ्टी 10,250 पर बंद

Sensex surges 718 points, Nifty settles at 10,250 led by banking, pharma stocks
शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स में 718 अंको की तेजी, निफ्टी 10,250 पर बंद
शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स में 718 अंको की तेजी, निफ्टी 10,250 पर बंद
हाईलाइट
  • निफ्टी में 220.85 अंक की तेजी देखी गई। निफ्टी 10
  • 250.85 के स्तर पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 718.09 अंकों की बढ़त के साथ 34
  • 067.40 के स्तर पर बंद हुआ।
  • सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेत और RBI की ओपन मार्केट से 40,000 करोड़ रुपए के बॉन्ड खरीदी की घोषणा के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 718.09 अंकों की बढ़त के साथ 34,067.40 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में  220.85 अंक की तेजी देखी गई। निफ्टी 10,250.85 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बढ़त पब्लिक सेक्टर बैंक और फार्मा सेक्टर के स्टॉक्स में देखी गई।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बाद सेंसेक्स सुबह 200.57 अंकों की बढ़त के साथ 33,549.88 पर खुला और +718.09 अंक (2.15%) की बढ़त के साथ 34,067.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 34,154.60 के ऊपरी और  33,341.80 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 48.10 अंकों की बढ़त के साथ 10,078.10 पर खुला और +220.85 अंक (2.20%) की बढ़त के साथ 10,250.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,275.30 के ऊपरी और 10,020.35 के नीचले स्तर को छुआ। निफ्टी में 42 शेयर हरे निशान में जबकि 8 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जबकि सेंसेक्स के केवल 7 शेयरों में ही गिरावट देखी गई।

NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा -7.99 % की बढ़त के साथ 2778.40 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 2.21%, निफ्टी ऑटो 1.70%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 2.07%, निफ्टी एफएमसीजी 0.87%, निफ्टी आईटी 2.42%, निफ्टी मीडिया 2.76%, निफ्टी मेटल 2.61%, निफ्टी फार्मा 5.21%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 2.46% और निफ्टी रिएल्टी में 3.31% की बढ़त देखी गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सोमवार को बढ़त देखी गई। BSE का मिडकैप इंडेक्स 388.07 अंक    (+2.80%) की बढ़त के साथ 14258.22 और स्मॉलकैप इंडेक्स 280.14 अंक (+2.06%) की बढ़त के साथ 13877.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 3.04% की तेजी देखी गई। यह 16,750.05 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 2.51% की तेजी के साथ 5,892.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में बढ़त वाले टॉप पांच शेयर
इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस - (769.35) 12.49%
आईसीआईसीआई बैंक - (351.45) 11.34%
एसबीआईएन -(267.50) 7.82%
अडानी पोर्ट - (325.95) - 7.19%
डॉ. रेड्डी - (2531.65) - 5.29%

सेंसेक्स में बढ़त वाले टॉप पांच शेयर
आईसीआईसीआई बैंक - (349.15) 10.82%
एसबीआईएन -(268.05) 8.04%
अडानी पोर्ट - (326.60)  7.33%
एक्सिस बैंक - (565.90) 5.31%
एल एंड टी - (1260.80) 5.25%

क्या है तेजी के कारण?
मजबूत वैश्विक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा जिस कारण बाजार में तेजी देखी गई। दूसरी सबसे बड़ी वजह रही RBI की घोषणा। RBI ने ओपन मार्केट से 40,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की खरीदारी की घोषणा की है। नकदी संकट की आशंका को दूर करते हुए RBI नवंबर महीने में  बॉन्ड की खरीदारी करेगा। तीसरा कारण क्रूड आइल के दामों में आई गिरावट है। वहीं बाजार में तेजी की एक वजह ये भी है कि BSE पर लिस्टेड करीब 800 कंपनियों के दूसरे क्वाटर का रिजल्ट इस हफ्ते आने वाला है। बाजार को इससे काफी उम्मीदें है।

क्या कहते है मार्केट एक्सपर्ट?
मार्केट एक्सपर्ट मानते है कि दूसरे क्वाटर के मिले जुले रिजल्ट के बावजूद निफ्टी को सोमवार को 10,000 के महत्वपूर्ण स्तर को छूने के बाद सपोर्ट मिला है। बॉन्ड ईल्ड घटकर 7.8% हो गई है जबकि रुपए और तेल की कीमतों में नरमी का भी असर बाजार पर दिख रहा है।

Created On :   29 Oct 2018 12:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story